पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशनिवार को कैमूर जिला भाजपा के कार्यालय स्थित सभागार में 25 जून 1975 को कांग्रेस सरकार में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा आपातकाल की घोषणा पर एक विचार गोष्ठी आयोजित किया गया।गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने तथा संचालन रघुवंश राम ने किया।सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात गोष्ठी का विषय प्रवर्तन किया गया।इसके बाद जे पी सेनानी चन्द्रप्रकाश आर्य,डॉ. हरिद्वार पाण्डेय,अभय कुमार श्रीवास्तव,राकेश बहादुर शर्मा,देवदत्त सिंह,सुबाष जायसवाल को जिलाध्यक्ष,पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द,पूर्व विधायक रिंकी रानी पाण्डेय,उपाध्यक्ष रघुवंश राम,देवलाल पासवान,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विमिलेश पाण्डेय द्वारा अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित जे पी सेनानियों ने आपातकाल की चर्चा करते हुए तत्कालीन राजनैतिक परिस्थितियों, सामाजिक सौहार्द एवं युवाओं के विवेकपूर्ण कदम का विश्लेषण करते हुए आज के सन्दर्भ में राजनैतिक परिष्करण हेतु युवा पीढ़ी को सक्रिय रहने एवं परिस्थितिजन्य चिन्तन की पृष्ठभूमि हेतू मार्गदर्शन किया।गोष्टी में मुख्य रूप से संतोष कुमार सिंह विधान पार्षद,डॉ. संतोष सिंह महामंत्री,प्रेम प्रकाश पाण्डेय कोषाध्यक्ष,सुजीत सिह,रामलाल यादव,मनोज शेरा प्रवक्ता,ओम प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष,वीणा श्रीवास्तव,शीलू तिवारी,अजय पाण्डेय अमृत,रीमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.