पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंधनसोई थाना परिसर में थानाध्यक्ष कमलनयन पांडे व सीओ सोहन राम के द्वारा जनता दरबार लगाया गया। जहां जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया।
मौके पर मौजूद धनसोई थानाध्यक्ष कमलनयन पांडे ने बताया कि काफी संख्या में लोग जमीन विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन कराने के लिए पहुंचे हुए हैं। सभी को नोटिस दिया गया था इसके आलोक में लोग अपने अपने कागजात के साथ धनसोई थाना परिसर में पहुंचे हुए हैं। वहीं सीओ सोहन राम ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को धनसोई थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जाता है। जिस में जमीन विवाद से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह एक काफी लोकप्रिय माध्यम है जहां लोग जमीन विवाद से समेत मामलों को लेकर पहुंचते हैं तथा उनका निपटारा भी ससमय कर दिया जाता है। जिससे लोगों का जनता दरबार में भरोसा भी बढ़ा है। इसी कारण लोग जनता दरबार में अपने जमीन विवाद से जुड़े मामलों को लेकर पहुंचते हैं। दोनों पक्षों को समझाकर भी संतुष्ट किया जाता है तथा कागजात देखकर के निर्णय सुनाया जाता है। दोपहर तक कुल 4 मामलों का निपटारा किया जा चुका था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.