पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंब्रिटेन के शाही परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला महारानी एलिजाबेथ के पोते प्रिंस हैरी से जुड़ा है। हैरी ने उनकी पुलिस सुरक्षा को बहाल किए जाने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे। ब्रिटेन के शाही परिवार में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई सदस्य सरकार के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ेगा।
उनका कहना है कि बिना पुलिस सुरक्षा के उनका ससैक्स में आना सुरक्षित नहीं हैं। हैरी का कहना है कि वे पुलिस सुरक्षा का खर्च उठाने को भी तैयार हैं। हैरी दो साल पहले अपने शाही दायित्वों को छोड़ चुके हैं। उल्लेखनीय है कि महारानी ने हाल में अपने छोड़े बेटे प्रिंस एंड्रू को सैक्स स्कैन्डल में फंसने के कारण शाही खिताब से बेदखल कर दिया था। एंड्रू अमेरिका में मुकदमे का सामना करेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.