पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंताइवान में भीषण सर्दी है। पर ताइवान स्ट्रेट में नौसेना के कैंप में गहमागहमी है। यहां ताइवान की एलीट एंफिबियस (जल-थल दोनों) टोही-गश्ती दल के जवानों की सख्त ट्रेनिंग चल रही है। जवानों को आग से गुजरना, बर्फ में रहना, समुद्र की तेज लहरों जैसी बर्फ के पानी की बौछारों के साथ पत्थरों पर बगैर कपड़ों के लेटना और रेत के तूफान का सामना कर उसमें आगे बढ़ने का हुनर सिखाया जाता है।
एलीट एंफिबियस को अमेरिकी नेवी सील्स व ब्रिटेन की स्पेशल बोट सर्विस जैसी मानी जाती है। इन जवानों को दक्षिण चीन सागर में चीन से निटपने के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.