पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को 39 मामलों में आरोपी बनाया गया है। इनमें से 13 मामले रेप के हैं। 5 मामले कोरियन लड़कियों ने दर्ज करवाए हैं। जानकारी के मुताबिक, इसे 2018 में अरेस्ट किया गया था। उस पर आरोप है कि वो नौकरी का झांसा देकर लड़कियों के साथ रेप करता था।
पुलिस ने कहा- बालेश धनखड़ नाम का शख्स लड़कियों को नौकरी देने के बहाने घर बुला था, उन्हें ड्रग्स देता था और उनका रेप करता था। 'डेली मेल' की रिपोर्ट के मुताबिक, वो फर्जी जॉब एडवर्टाइजमेंट बनाता था। इनमें वो लड़कियों के लिए कोरियन-इंगलिश ट्रांसलेटर की वेकैंसी दिखाता था। जो भी लड़की जॉब के लिए एप्लाई करती थी, उसे घर के पास होटल में बुलाता था। यहां उसकी ड्रिंक में ड्रग्स या स्लीपिंग पिल्स मिला देता था और अपने घर ले जाता था।
पुलिस बोली- अपनी हरकतों का वीडियो बनाता था आरोपी
पुलिस ने कहा- बालेश धनखड़ लड़कियों को बेहोशी की हालत में घर लाता था। फिर बिना इजाजत उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इतना ही नहीं वो ये सब रिकॉर्ड करता था। उसके कमरे की दीवार पर लगी घड़ी में हिडन कैमरा लगा था, जिसमें सब रिकॉर्ड होता था। कई बार वो फोन में भी रिकॉर्डिंग करता था।
पुलिस को बालेश के कंप्यूटर से 47 वीडियो मिले। जिनसे उसकी करतूत साबित हुई। पुलिस ने कहा- आरोपी बालेश ने इन वीडियो को उन कोरियन लड़कियों के नाम से सेव किया, जिनका उसने रेप किया था।
कोर्ट ने कहा- सुनवाई में वीडियो न दिखाएं
इस मामले में सुनवाई पिछले 4 साल से चल रही है। अब कोर्ट का कहना है कि हर सुनवाई में सबूत के तौर पर इन वीडियो को पेश करना या दिखाना बंद किया जाना चाहिए। जूरी ने कहा- इन वीडियो को देखना काफी डिस्टर्बिंग है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.