पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सोनम कपूर ने अपने भाई अर्जुन के साथ कुछ अनसीन फोटोज शेयर करके उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद खास बॉन्ड शेयर करते हैं।
सोनम ने अर्जुन के लिए लिखा स्पेशल पोस्ट
सोनम ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे अर्जुन कपूर। बचपन से अब तक हम एक दूसरे का हाथ थामकर ही बड़े हुए हैं। लव यू ब्रदर। आप फलें-फूलें और सफल हों, क्योंकि आप यह सब डिजर्व करते हैं।' वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक सोनम के पोस्ट के जरिए अर्जुन को बर्थडे विश कर रहे हैं।
अर्जुन पेरिस में मलाइका संग कर रहे हैं बर्थडे सेलिब्रेट
अर्जुन की बात करें तो वो पेरिस में अपनी लेडी लव मलाइका संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मलाइका के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की थीं, जिसमें वो दोनों एफिल टावर को पास पोज देते हुए नजर आए। इस फोटो में जहां अर्जुन ऑलिव ग्रीन कलर की स्लीवलेस टी-शर्ट में नजर आए। वहीं मलाइका व्हाइट अटायर में नो मेकअप लुक में दिखाई दीं।
2019 में किया था रिलेशनशिप का ऐलान
अर्जुन और मलाइका कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन ने 2019 में सोशल मीडिया पोस्ट पर ही अपनी रिलेशनशिप की आधिकारिक घोषणा की थी। मलाइका एक्टर, प्रोड्यूसर के तौर पर इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। उन्होंने 20 साल की उम्र में ही काम शुरू कर दिया था और फिल्म 'दिल से' के गाने छैंया-छैंया से रातोंरात स्टार बन गई थीं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.