पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाॅलीवुड सेलेब्स की तरह हर कोई दिखना चाहता है, लेकिन कुछ लोग हूबहू उनकी तरह ही दिखते हैं। हाल ही में वर्ल्ड-फेमस फोटोग्राफर स्टीव मैकरी ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में दिख रहे व्यक्ति का फेस बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन से मिलता है। यह 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' से एक्टर के लुक जैसा लग रहा है। ये पाकिस्तान में रहने वाले अफगान के रिफ्यूजी शाहबुज है।
बॉलीवुड में ऐसे और भी सेलेब्स हैं जिनके हमशक्ल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।
शाहरुख खान
शाहरुख खान के हमशक्ल का नाम इब्राहिम कादरी है। इब्राहिम हूबहू शाहरुख के जैसे ही दिखते हैं। इब्राहिम मोस्ट पॉपुलर सोशल मीडिया स्टार्स में से एक हैं। इब्राहिम के इंस्टा पेज पर उनके कई सारे पोज, प्रोफाइल लुक्स को देख आप रील और रियल शाहरुख में कंफ्यूज हो जाएंगे।
ऐश्वर्या राय
वैसे तो ऐश्वर्या की बहुत सी हमशक्लों को देखा गया, पर कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक लड़की का डांस वीडियो वायरल हुआ था। वो लड़की बिल्कुल ऐश्वर्या के तरह ही दिख रही थी। खास बात यह भी है कि वो एक्ट्रेस के गाने पर डांस या फिर लिप्सिंग करती दिख रही। ऐश्वर्या राय की तरह दिखने वाली इस लड़की का नाम आशिता राठौर है। सोशल मीडिया पर आशिता की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट की भी हमशक्ल सामने आ चुकी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। आलिया की ये हमशक्ल सेलेस्टी बैरागी हैं जो कि एक इंफ्लुएंसर हैं। वह खुद भी एक एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। सेलेस्टी मूलत: असम की है। सेलेस्टी का चेहरा आलिया की तरह बेहद क्यूट है और हंसने पर उनके चेहरे पर भी डिंपल पड़ते हैं।
करिश्मा कपूर
ऐश्वर्या, आलिया के अलावा करिश्मा कपूर की भी हमशक्ल है। इनका नाम हिना खान है और ये पाकिस्तान की हैं लेकिन लंदन में रहती हैं। हिना की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत का भी नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सुशांत के निधन के बाद उनके हमशक्ल की फोटोज खूब वायरल हुई थी। उनके हमशक्ल का नाम सचिन तिवारी था। सचिन ने अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो पवित्र रिश्ता के मानव लुक में नजर आ रहे थे।
फैंस ने तो उन्हें सुशांत की बायोपिक में काम करने तक की सलाह भी दी थी। सचिन उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले है और उन्हें सोशल मीडिया पर हजारों लोग फॉलो करते हैं।
मधुबाला
बीते जमाने की मशहूर एक्ट्रेस मधुबाला की भी एक हमशक्ल सामने आ चुकी है। उनका नाम प्रियंका कांडवाल था। वीडियो में प्रियंका ना केवल मधुबाला के डायलॉग्स कॉपी करती हैं बल्कि मधुबाला के गानों पर परफॉर्म भी करती हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.