पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय संविधान एवं लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से संसदीय कार्य मंत्रालय संविधान दिवस के अवसर पर संवैधानिक लोकतंत्र पर आधारित ऑनलाइन क्विज की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिये एक पोर्टल तैयार किया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज संबंधी पोर्टल की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 नवंबर को संसद के केंद्रीय कक्ष से करेंगे।
उन्होंने बताया कि यह एक डिजिटल प्रश्नोत्तरी है जिसमें भारतीय संविधान, उसमें निहित मौलिक कर्तव्यों के संदर्भ में लोकतंत्र पर प्रश्न शामिल किये गए हैं। इसमें किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति हिस्सा ले सकता है और इसके लिए वह अपना नाम, टेलीफोन नंबर, एज ग्रुप बताते हुए रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी मिलेगा।
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि इस क्विज का मकसद भारतीय संविधान और संसदीय लोकतंत्र के बुनियादी मूल्यों को लोकप्रिय बनाना है न कि किसी के नॉलेज की परीक्षा लेना। यह हिन्दी और इंग्लिश में आयोजित होगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.