पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एंट्रेंस एग्जाम के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम (जेएनयूईई) 2021 के रिजल्ट एमए, एमएससी और एमसीए कोर्सेस के लिए घोषित किये गये हैं। इसके साथ ही, प्रवेश परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर इन कोर्सेस में एडमिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों की पहली सूची (लिस्ट-1) जारी की गई है। जो उम्मीदवार जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 2021 के अंतर्गत इन कोर्सेस के लिए एंट्रेंस में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट और पहली सूची में रोल नंबर एंट्रेंस एग्जाम पोर्टल, jnuee.jnu.ac.in पर दिये गये लिंक या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से देख सकते हैं।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रवेश परीक्षा के लिए ‘आंसर की’ 11 अक्टूबर 2021 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 12 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट घोषित किये गये। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2021 को तीन-तीन घंटे की दो शिफ्ट में किया गया था।
इन स्टेप में करें पहली लिस्ट चेक
जेएनयू एंट्रेंस एग्जाम 2021 का रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.