पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंडिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन पंजाब ने असिस्टेंट प्रोफेसर और लाइब्रेरियन के पदों पर भर्तियां निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1158 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इनमें 1091 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए और 67 लाइब्रेरियन पदों के लिए हैं। ऐसे में उम्मीदवार Educationrecruitmentboard.com पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 08 नवंबर 2021 है।
पदों का नाम | पदों की संख्या |
एग्रोनॉमी | 1 |
बायो-केमिस्ट्री | 1 |
बॉटनी | 39 |
केमिस्ट्री | 41 |
कॉमर्स | 70 |
कंप्यूटर साइंस | 56 |
इकोनॉमिक्स | 53 |
इतिहास | 73 |
गृह विज्ञान | 9 |
बागवानी | 1 |
गणित | 73 |
शारीरिक शिक्षा | 54 |
फिजिक्स | 47 |
सोशियोलॉजी | 14 |
जुलॉजी | 40 |
डांस | 2 |
शिक्षा | 3 |
पर्यावरण विज्ञान | 3 |
अंग्रेजी | 154 |
फाइन आर्ट्स | 10 |
भूगोल | 43 |
हिंदी | 30 |
संगीत वाद्ययंत्र | 7 |
म्यूजिक वोकल | 10 |
दर्शन | 6 |
साइकोलॉजी | 12 |
पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन | 32 |
योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर डिग्री होना चाहिए। आवेदकों को NET /SLET/SET में क्वालिफाई होना चाहिए।
सैलरी
उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान 56100 प्रति माह सैलरी दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
एससी, एसटी के उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एक्स सर्विसमैन को 500 रुपये की फीस देना होगा। EWS और PWD आवेदकों को 500 और अन्य आवेदकों को 1500 रुपये देना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.