पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकेेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं-बारहवीं के टर्म-1 के मेन सब्जेक्ट की एग्जाम के बाद अब माइनर सब्जेक्ट की एग्जाम डेट भी जारी कर दी है। दसवीं की माइनर एग्जाम की शुरुआत 17 नवंबर को पेंटिंग विषय से होगी और आखिरी परीक्षा 7 दिसंबर को अरेबिक, तिब्बतन, फ्रेंच की होगी।
बारहवीं की परीक्षाओं की शुरुआत 16 नवंबर को आंत्रप्रेन्योरशिप व ब्यूटी एंड वेलनेस विषय से होगी। जबकि आखिरी पेपर 30 दिसंबर को एग्रीकल्चर और मास मीडिया स्टडीज का होगा। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।
एग्जाम डेट | विषय |
---|---|
17 नवंबर | पेंटिंग |
20 नवंबर | उर्दू कोर्स ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, तेलुगु |
22 नवंबर | संस्कृत |
23 नवंबर | रिटेलिंग, सिक्योरिटी व अन्य |
25 नवंबर | इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी |
27 नवंबर | एनसीसी |
01 दिसंबर | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
06 दिसंबर | एलिमेंट्री ऑफ बिजनेस |
07 दिसंबर | अरेबिक, तिब्बतन, फ्रेंच |
दसवीं के माइनर विषय 66 हैं जबकि बारहवीं के 95 विषय माइनर हैं। माइनर विषयों की पूरी डेटशीट को बोर्ड की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। हर पेपर की टाइम लिमिट डेटशीट के साथ-साथ प्रवेश पत्र में भी दी जाएगी। बोर्ड के अनुसार, माइनर विषय वे हैं, जिन्हें कम संख्या में छात्र विषयों के रूप में लेते हैं। इससे पहले 18 अक्टूबर को बोर्ड ने प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया था। बारहवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत एक दिसंबर से और दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर से होगी।
एग्जाम डेट | विषय |
---|---|
16 नवंबर | आंत्रप्रेन्योरशिप, ब्यूटी एंड वेलनेस |
17 नवंबर | फाइनेंशियल मार्केट मैनेजमेंट |
18 नवंबर | मार्केटिंग |
20 नवंबर | फैशन स्टडीज |
22 नवंबर | योग |
27 नवंबर | पंजाबी व अन्य भाषाएं |
29 नवंबर | हिंदुस्तानी म्यूजिक |
03 दिसंबर | अंग्रेजी इलेक्टिव |
04 दिसंबर | बिजनेस एडमिनस्ट्रेशन |
23 दिसंबर | टूरिज्म |
27 दिसंबर | पेंटिंग |
28 दिसंबर | बायो टेक्नोलॉजी |
29 दिसंबर | फूड न्यूट्रीशियन एंड डायबेटिक |
30 दिसंबर | एग्रीकल्चर एंड मास मीडिया |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.