पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
देशभर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने आज आधी रात से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपए की कटौती की घोषणा की है। राजधानी कोलकाता में रविवार को पेट्रोल की कीमत 91.78 रुपए थी। जबकि, डीजल 84.56 रुपए प्रति लीटर थी। खास बात है कि राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव है ऐसे में ममता सरकार का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।
इससे पहले असम में 5 रुपए की कटौती की गई
इससे पहले भाजपा शासित असम राज्य में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपए की कटौती की गई। राज्य के वित्त मंत्री हेमंता विश्वासर्मा ने 12 फरवरी को विधानसभा में इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या काफी कम हो गई है। इसलिए अब पेट्रोल, डीजल और शराब पर कोरोना के दौरान लगाए गए एडिशनल सेस को वापस लिया जाता है। अब इससे राज्य में पेट्रोल और डीजल 5 रुपया सस्ता हो जाएगा। लाखों ग्राहकों को आज रात से ही इसका फायदा मिलने लगेगा।
इसी साल असम समेत 5 राज्यों में होने हैं चुनाव
असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। हर राज्य में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। असम में अभी भाजपा की ही सरकार है। ऐसे में भाजपा हर हालत में यहां चुनाव जीतना चाहती है।
52 दिनों में ही 24 बार बढ़े दाम
इस साल 21 फरवरी तक पेट्रोल-डीजल के रेट में 14 बार बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.03 रुपए और डीजल 4.24 रुपए महंगा हुआ है। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े। इस दौरान पेट्रोल की कीमत में 2.59 रुपए और डीजल में 2.61 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं अगर 2021 की बात करें तो इस साल अब तक पेट्रोल 6.77 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।
पेट्रोल-डीजल महंगा होने की 3 वजह
कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर है। इस साल कच्चा तेल अब तक 23% तक महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को ब्रेंट क्रूड का रेट 51 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 63 डॉलर के पार निकल गया है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड बढ़ी है। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी नहीं घटा रही। अगर दिल्ली का उदाहरण लें तो यहां एक लीटर पेट्रोल पर 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती है। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर वैट भी लगाती हैं। जैसे- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल में वैट के 20.61 रुपए शामिल हैं।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.