पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज यानी गुरुवार (30 मार्च) को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। करीब नौ महीनों से दाम स्थिर बने हुए हैं। देश के 16 राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए लीटर से ऊपर बने हुए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए, जबकि डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।
77 डॉलर पर आया कच्चा तेल
आज कच्चे तेल (क्रूड) की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है और कीमत फिर 77 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं WTI क्रूड 72.67 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है। इस साल की शुरुआत में ये 85 डॉलर के करीब था।
मई 2022 के बाद से कीमतों में बदलाव नहीं
आखिरी बार मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था। तब पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर उत्पाद शुल्क घटाया गया था। इससे पेट्रोल और डीजल के दाम 9.5 रुपए और 7 रुपए कम हो गए थे। जुलाई 2022 में, महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT में 5 रुपए और 3 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।
16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर
देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं डीजल की बात करें तो ये उड़ीसा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से भी ऊपर निकल गया है।
रोजाना तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में बदलाव करती हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.