पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंवित्त वर्ष 2022-23 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। अगर आप टैक्स बचाने के लिए निवेश करना चाहते हैं तो 31 मार्च तक कर सकते हैं। आप टैक्स बचाने के साथ अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम के तहत फिलहाल 7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। हम आपको इस स्कीम के बारे बता रहे हैं।
इसमें मिलता है टैक्स छूट का लाभ
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट में आप जो भी पैसा निवेश करते हैं इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत उस पर आप टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं। एक फाइनेंशियल ईयर में NSC में आप अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करके इस पर टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
बच्चों के नाम से भी खोल सकते हैं खाता
इस स्कीम में बच्चों के नाम से भी अकाउंट खोला जा सकता है। अगर बच्चा 10 साल से कम उम्र का है तो उसके नाम पर माता-पिता की ओर से खाता खोला जा सकता है। 10 साल की उम्र में बच्चा अपना अकाउंट खुद संचालित कर सकता है, वहीं वयस्क होने पर उसे खाते की पूरी जिम्मेदारी मिल जाती है।
सके अलावा एक 18 साल की उम्र का व्यक्ति खुद या माइनर व्यक्ति की ओर से NSC में निवेश कर सकता है। इस खाते को 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है।
इसमें 5 साल का रहता है लॉक इन पीरियड
अगर आप अपना निवेश निकालना चाहते हैं तो आपको 5 साल का इंतजार करना होगा। इसमें 5 साल का लॉक इन पीरियड रखा गया है। यानी आप अपना पैसा 5 साल से पहले नहीं निकाल सकेंगे।
कितने समय में डबल होता है पैसा?
इसमें अभी 7% की सलाना ब्याज दर के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। ऐसे में रूल ऑफ 72 के अनुसार अगर आप इस स्कीम में पैसा लगाते हैं तो पैसे को डबल होने में 10 साल 2 महीने का समय लगेगा।
इसमें निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.