पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंटाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान 'शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर' (Chevalier de la Légion d’honneur) से सम्मानित किया गया है। एन चंद्रशेखरन को भारत और फ्रांस के बीच ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए फ्रांस ने यह सम्मान दिया है।
टाटा ग्रुप ने ऑफिशियल ट्विटर से इसके बारे में जानकारी दी है। ग्रुप ने ट्वीट कर कहा कि हमारे चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने फ्रांस के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री से शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर रिसीव किया। भारत और फ्रांस के बीच ट्रेड रिलेशनशिप को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए उन्हें फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के मित्र हैं: कैथरीन कोलोना
एन चंद्रशेखरन को सम्मानित करने के बाद मंत्री कैथरीन कोलोना ने उन्हें फ्रांस का मित्र बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि टाटा कंपनी फ्रेंको-इंडियन पार्टनरशिप का मेजर प्लेयर है। मुझे रिपब्लिक के राष्ट्रपति की ओर से इसके CEO को शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर के प्रतीक चिन्ह को पेश करने में खुशी हुई। नटराजन चंद्रशेखरन, आप फ्रांस के मित्र हैं।
इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डायरेक्टर ने बधाई दी
इंडो-फ्रेंच चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की डायरेक्टर जनरल, पायल एस कुमार ने बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूरोप और विदेश मामलों के फ्रांसीसी मंत्री द्वारा शेवेलियर डे ला लेगियन डी'होनूर से सम्मानित किए जाने पर एन चंद्रशेखरन को बधाई।
चंद्रशेखरन से पहले किरण नाडार को फ्रांस ने इस सम्मान से सम्मानित किया था
इससे पहले किरण नाडार म्यूजियम ऑफ आर्ट (KNMA) की चेयरपर्सन और शिव नादर फाउंडेशन की ट्रस्टी किरण नादर को इस सम्मान से नवाजा गया था। फ्रांस ने उन्हें यह सम्मान आर्ट के फील्ड में उनके योगदान के लिए दिया था। उन्होंने नेशनल और इंटरनेशनल स्तर पर भारत-फ्रांस कल्चरल रिलेशनशिप को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। किरण नादर IT कंपनी के फाउंडर शिव नादर की पत्नी हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.