पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाजार की गिरावट में आज चीनी कंपनियों के शेयर काफी मदद कर रहे हैं। चीनी सेक्टर की प्रमुख कंपनियों के शेयर्स की कीमतों में आज 8% तक की गिरावट दिखी है। इसमें से कुछ शेयर्स मंगलवार को एक साल के हाई पर कारोबार कर रहे थे।
बलरामपुर चीनी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट
आंकड़ों के मुताबिक, बलरामपुर चीनी मिल्स का शेयर आज 8% गिर कर 338 रुपए पर पहुंच गया है। यह शेयर सोमवार को 398 रुपए पर पहुंच गया था। यह इसका एक साल में सबसे ज्यादा भाव था। धामपुर चीनी का शेयर आज 3% गिर कर 307 रुपए पर पहुंच गया है। 2 जुलाई को यह 395 रुपए पर था। इसका एक साल का हाई यही भाव था।
विश्वराज चीनी का शेयर 176 रुपए पर
इसी तरह विश्वराज चीनी का शेयर 176 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 4% की गिरावट आई है। मंगलवार को यह 214 रुपए पर था। एक साल का हाई इसका मंगलवार को ही बना था। त्रिवेणी चीनी का शेयर 194 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 3% की गिरावट आई है। यह मंगलवार को एक साल के हाई 220 रुपए पर कारोबार कर रहा था।
अवध चीनी का शेयर 435 रुपए पर
इसी तरह अवध चीनी का शेयर 435 रुपए पर कारोबार कर रहा है। इसमें 4% की गिरावट आई है। मंगलवार को यह शेयर 476 रुपए पर कारोबार कर रहा है। चीनी कंपनियों के शेयर्स में हाल के समय में अच्छी खासी तेजी दिखी थी। लेकिन दो दिनों से बाजार पर बढ़ रहे दबाव से इन कंपनियों के शेयर्स में बुधवार को जबरदस्त गिरावट दिखी है।
चीनी की कीमतें साढ़े चार साल के ऊपरी स्तर पर
चीनी का भाव देखें तो इस समय साढ़े चाल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। चीनी कंपनियों का बकाया भी कुछ राज्यों में मिलने लगा है। साथ ही चीनी की कीमतें बढ़ने से इनके शेयर्स पर पॉजिटिव असर दिखा था। लेकिन बाजार की गिरावट में इन शेयर्स पर दबाव दिखने लगा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.