पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Adani Transmission Stock Price | BSE NSE Sensex Nifty (Stock) Market Today Update

फाइनेंशियल ईयर के आखिरी दिन सेंसेक्स 1000 पॉइंट चढ़ा:बैंकिंग और आईटी शेयरों में खरीदारी, अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में तेजी

मुंबई2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

आज वित्त वर्ष 2022-23 के आखिरी दिन यानी 31 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 1,031 अंकों की बढ़त के साथ 58,991 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 279 अंकों की तेजी रही। यह 17,359 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी और सिर्फ 4 में गिरावट रही। बाजार की तेजी को सपोर्ट करने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) रहा, जो 4.3% चढ़कर बंद हुआ। इसी तरह नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, ICICI बैंक के शेयर भी 3-3% चढ़े। सन फार्मा, एशियन पेंट, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस-नेस्ले इंडिया निफ्टी-50 के टॉप गेनर
रिलायंस, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, ICICI बैंक, टाटा मोटर्स, TCS, टेक महिंद्रा, टाटा कंज्यूमर समेत निफ्टी-50 के 43 शेयरों में तेजी रही। वहीं अपोलो हॉस्पिटल, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स समेत निफ्टी के 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी
IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 2% की तेजी आई। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी रही। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और PSU बैंक सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली।

अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में तेजी
अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में तेजी देखने को मिली। अडाणी एंटरप्राइजेज में करीब-करीब फ्लैट बंद हुआ। अडाणी विल्मर, अडाणी पावर और NDTV 5% बढ़कर बंद हुए। ग्रीन एनर्जी, ट्रांसमिशन और पावर के शेयरों में गिरावट रही।

बाजार में तेजी के 5 कारण
1. ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत:

अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को मजबूती देखने को मिली। डाउ जोन्स 141 अंक बढ़कर 32,859.03 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स करीब 23 अंक चढ़ा। यह 4050.92 के लेवल पर बंद हुआ।

2. FII और DII की खरीदारी:
बुधवार यानी 29 मार्च के कारोबार में फॉरेन इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (FII) और डोमेस्टिक इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (DII) नेट बायर्स रहे। FII ने 1245.39 करोड़ रुपए और DII ने 822.29 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

3. रिलायंस के शेयर में तेजी:
इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का शेयर 4.3% बढ़कर 2,331 रुपए पर बंद हुआ। RIL के क्रेडिटर्स और शेयरहोल्डर्स की मीटिंग 2 मई 2023 को होगी। इसी कारण शेयर चढ़े हैं।

4. टेक्निकल फैक्टर:
टेक्निकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी ने शॉर्ट टर्म बॉटम बनाया है। 16,900 के स्तर को एक महत्वपूर्ण सपोर्ट जोन के रूप में देखा गया, जबकि 17250 के ऊपर जाने पर निफ्टी 17500-17600 के जोन तक पहुंच सकता है।

5. बॉटम फिशिंग:
जेफरीज ने कहा कि निफ्टी 100 में से 56 शेयर 10 साल के हिस्टोरिकल एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं, बाजार में हालिया करेक्शन ने वैल्यूएशन और ज्यादा आकर्षक बना दिया है। इससे बाजार में बॉटम फिशिंग देखी जा रही है।

चार SME IPO आज लॉन्‍च हुए
आज SME सेगमेंट में 4 IPO लॉन्‍च हुए। ये चारों कंपनियों 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड जुटा रही है। इनमें से एमओएस यूटिलिटी और इनफिनियम फार्माकेम को NSE इमर्ज प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया गया। अन्य दो एक्सहिकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस और सैनकोड टेक्नोलॉजीज BSE SME सेगमेंट में खुले।

रुपया 16 पैसे मजबूत हुआ
शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत होकर 82.18 रुपए पर बंद हुआ। बुधवार को ये 82.34 रुपए पर बंद हुआ था।

बुधवार को मार्केट में रही तेजी
इससे पहले बुधवार यानी 29 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 346 अंक की बढ़त के साथ 57,960 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 129 अंकों की बढ़त रही थी। यह 17,080 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट रही थी। 30 अप्रैल को रामनवमी पर शेयर बाजार बंद था।