पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को (14 मार्च) को गिरावट देखने को मिली। बाजार में लगातार चौथे कारोबारी दिन यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 337 अंक गिरकर 57,900 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 111 अंक गिरा है, यह 17,043 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों गिरावट में और सिर्फ 7 में तेजी रही।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.70% टूटा
आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 7.70% टूटा। अडाणी पोर्ट्स में 4.07% की गिरावट रही। अडाणी विल्मर, पावर, टोटल गैस और NDTV के शेयरों में करीब 5-5% की गिरावट देखने को मिली। वहीं अडाणी ग्रीन एनर्जी 0.67%, अंबुजा सीमेंट 3.91% और ACC 1.58% टूटा।
निफ्टी-50 के 38 शेयरों में गिरावट
अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, M&M, TCS, HDFC लाइफ, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा और विप्रो समेत निफ्टी-50 के 38 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। टाइटन, BPCL, LT, भारती एयरटेल, सन फार्मा, SBI लाइफ, ICICI बैंक, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक समेत निफ्टी के 12 शेयरों में गिरावट रही।
PSU बैंक सेक्टर सबसे ज्यादा 1.90% गिरा
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में गिरावट रही। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.90% की गिरावट देखन को मिली। IT, मेटल और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी 1% की गिरावट आई। सिर्फ मीडिया और फार्मा सेक्टर में मामूली तेजी देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY और US FUTURES में हल्की मजबूती देखने को मिल रही है। कल अमेरिकी बाजारों में तेज उतारचढ़ाव रहा था लेकिन आज एशियाई बाजारों में कमजोरी नजर आ रही है।
लगातार 5वें दिन डाओ जोन्स गिरकर बंद हुआ, जबकि लगातार तीसरे दिन S&P 500 इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली। कल नैस्डेक 50 अंक चढ़कर बंद हुआ। फेड के बेलआउट के बावजूद बैंक शेयरों में गिरावट जारी है। फेड की दरें बढ़ाने को लेकर बाजार में असमंजस बरकरार है।
फरवरी में घटी रिटेल महंगाई
कल फरवरी महीने के रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी हुए। फरवरी में रिटेल महंगाई घटकर 6.44% पर आ गई है। जनवरी 2023 में यह तीन महीनों के उच्च स्तर 6.52% और दिसंबर 2022 में 5.72% पर रही थी। तीन महीने पहले नवंबर 2022 में रिटेल महंगाई 5.88% थी। पिछले साल फरवरी 2022 में यह 6.07% रही थी।
सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
सोमवार (13 मार्च) को सेंसेक्स 897 अंक गिरकर 58,237 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 257 अंक की गिरावट रही थी। यह 17,155 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए थे। केवल टेक महिंद्रा का शेयर 6.83% ऊपर रहा था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.