पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Share Market ; Share Bazar ; Markets Open With Gains Inside, Sensex Up 161 Points At 54,470 Points

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 106 पॉइंट गिरा, मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बिकवाली; 3 दिनों में निवेशकों के 11.4 लाख करोड़ डूबे

नई दिल्लीएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 105.82 पॉइंट या 0.19% की गिरावट के साथ 54,364.85 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में भी 61.80 पॉइंट या 0.38% की गिरावट रही। ये 16,240.05 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और रियल्टी शेयरों में रही। बाजार में लगातार तीन दिनों की गिरावट से निवेशकों के 11.4 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन कम होकर 248.3 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

सेंसेक्स के 30 में से18 शेयर गिरावट में बंद हुए
सेंसेक्स के 30 में से18 शेयर गिरावट में बंद हुए

सेंसेक्स आज 61 पॉइंट की बढ़त के साथ 54,470 पर और निफ्टी 52.95 पॉइंट नीचे 16,248.90 पर खुला था।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही। मिडकैप इंडेक्स 449.42 पॉइंट या 1.98% की गिरावट के साथ 22,242.76 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स 562.63 पॉइंट या 2.11% लुढ़ककर 26,078.58 पर बंद हुआ। मिडकैप में सबसे ज्यादा 9.10% की गिरावट ऑइल में देखने को मिली। जिंदल स्टील, वोल्टास और अडाणी पावर भी 5-6% गिरकर बंद हुए।

BSE के मिडकैप इंडेक्स में चढ़ने और गिरने वाले टॉप शेयर
BSE के मिडकैप इंडेक्स में चढ़ने और गिरने वाले टॉप शेयर
BSE के स्मॉलकैप इंडेक्स में चढ़ने और गिरने वाले टॉप शेयर
BSE के स्मॉलकैप इंडेक्स में चढ़ने और गिरने वाले टॉप शेयर

11 में से 7 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट रही। सबसे ज्यादा 5.20% की गिरावट निफ्टी मेटल में रही। निफ्टी रियल्टी भी 2.94% टूटकर बंद हुआ। फार्मा इंडेक्स में 1.48% और आईटी में 1% की गिरावट रही। निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.75% और निफ्टी बैंक में 0.60% की तेजी रही।

निफ्टी पर चढ़ने वाले टॉप 5 शेयर

शेयरप्रीवियस क्लोजLTP% चेंज
हिंदुस्तान यूनिलीवर2,116.652,180.803.03
एशियन पेंट3,005.253,091.002.85
इंडसइंड बैंक889.70910.902.38
अल्ट्राटेक सीमेंट6,224.606,368.002.30
आयशर मोटर्स2,344.302,395.502.18

निफ्टी पर गिरने वाले टॉप 5 शेयर

शेयरप्रीवियस क्लोजLTP% चेंज
कोल इंडिया183.05169.257.54
टाटा स्टील1,252.251,161.257.27
ओएनजीसी164.75153.157.04
JSW स्टील678.35643.455.14
हिंडाल्को444.10422.454.88

रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर की कमजोर लिस्टिंग
मल्टी स्पेशिएलिटी पेडियाट्रिक और गाइनी हॉस्पिटल चेन रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर की मंगलवार को स्टॉक मार्केट में कमजोर लिस्टिंग हुई है। BSE पर यह शेयर 506 रुपए पर लिस्ट हुआ है, जबकि इसका इश्‍यू प्राइस 542 रुपए था। इस तरह लिस्टिंग पर शेयर ने निवेशकों को 36 रुपए प्रति शेयर निगेटिव रिटर्न दिया है। NSE पर ये 510 रुपए पर लिस्ट हुा।

2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ LIC IPO
LIC के IPO को निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। रिटेल निवेशकों के लिए 4 मई को खुले इस IPO के सब्सक्रिप्शन का आज आखिरी दिन था। इश्यू 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 16.2 करोड़ शेयरों के के मुकाबले 47.77 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली है।

पॉलिसीधारकों के लिए रिजर्व रखा गया पोर्शन 6.10 गुना, स्टाफ 4.39 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है। QIB के आवंटित कोटे के के लिए 2.83 गुना बोलियां आई है जबकि NII का हिस्सा 2.91 गुना सब्सक्राइब हुआ है। 17 मई को शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे। ज्यादातर मार्केट एनालिस्ट ने IPO में पैसा लगाने की सलाह दी थी।