पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 443.19 पॉइंट या 0.86% की तेजी के साथ 52,265.72 पर और निफ्टी 143.35 अंक या 0.93% की तेजी के साथ 15,556.65 पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो और IT सेक्टर में देखने को मिली।
निफ्टी के 50 शेयरों में 45 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं तो सेंसेक्स के 30 में से 3 शेयर लाल निशान में तो 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 150.22 या 0.29% की बढ़त के साथ 51,972.75 पर और निफ्टी 38 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,451 पर खुला था। सेंसेक्स ने 24,192.31 का हाई और 23,878.59 का लो लेवल बनाया।
मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त
BSE मिडकैप 296.76 पॉइंट या 1.40% की बढ़त के साथ 21,474.82 पर बंद हुआ।
BSE स्मॉलकैप 281.71 पॉइंट या 1.18% की बढ़त के साथ 24,136.33 पर बंद हुआ।
IT इंडेक्स 1.5% मजबूत हुआ
आज के कारोबार में IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी पर IT इंडेक्स 1.5% मजबूत हुआ। माइंड ट्री, TCS, MPHASIS, विप्रो, HCL टेक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा में 1% से 2.5% की तेजी देखने को मिली। अन्य शेयरों की बात करें तो मारुति सुजुकी 6.83%, महिंद्रा 4.61%, एशियन पेंट्स 3.19%, भारती एयरटेल 2.66%, सन फार्मा 1.97%, HUL 1.94% की बढ़त के साथ बंद हुए।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.