पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज यानी बुधवार (24 मई) को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 208 अंक फिसलकर 61,773 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 62 अंको की गिरावट रही, यह 18,285 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयरों में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर आज 158 रुपए (6.03%) गिरकर 2,475 रुपए पर बंद हुआ है। आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 7 में गिरावट देखने को मिली है।
मेटल और बैंकिंग सेक्टर में कमजोरी
आज मेटल सेक्टर 1.56% गिरकर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बैंक 0.63% गिरा। PSU बैंक 0.51% और प्राइवेट बैंक 0.61% गिरा। फार्मा में खरीदारी दिखी। ये सेक्टर 1.03% चढ़ा। वहीं बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 82.70 रुपए पर बंद हुआ।
हिंडाल्को की आय बढ़ी, मुनाफा घटा
हिंडाल्को ने आज जनवरी-मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) के नतीजे जारी किए हैं। इसके अनुसार कंपनी की आय 55,764 करोड़ रुपए से 0.2% बढ़कर 55,857 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। हालांकि कंपनी का मुनाफा घटा है, और ये सालाना आधार पर 3,851 करोड़ रुपए से 37% घटकर 2,411 करोड़ रुपए पर आ गया है। कंपनी ने 3 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड देगी।
अशोक लेलैंड का मुनाफा 5 गुना बढ़ा
कॉमर्शियल वाहन निर्माता अशोक लेलैंड ने मंगलवार को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि इस तिमाही में उसका मुनाफा 5 गुना बढ़कर 802.71 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। यह पिछले साल समान तिमाही में यह 157.85 करोड़ रुपए था।
शेयर बाजारों को दी जानकारी के मुताबिक बीती तिमाही में कंपनी की आय 33% बढ़कर 13,202.55 करोड़ रुपए हो गई। पिछले साल समान तिमाही में यह 9,926.97 करोड़ थी। मार्च तिमाही में कंपनी का खर्च 28.17% बढ़कर 12,085.5 करोड़ रुपए हो गया।
मंगलवार को बाजार में फ्लैट कारोबार
कल यानी मंगलवार (23 मई) को भारतीय शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.03% या 18 अंक चढ़कर 61,980 पर बंद हुआ। इसके 30 में से 13 शेयरों में खरीदारी और 17 में बिकवाली रही। वहीं निफ्टी 0.18% या 34 अंक बढ़कर बंद हुआ था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.