पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Sensex Rises 360 Points To 58135, Titan Up 3%, Share Market, Share Price

शेयर बाजार:साल के अंतिम दिन सेंसेक्स 459 पॉइंट्स बढ़कर 58253 पर बंद, निवेशकों को ढाई लाख करोड़ का फायदा

मुंबईएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12 पॉइंट्स टूटकर 57,794 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9 अंक नीचे 17,203 पर बंद हुआ - Money Bhaskar
कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12 पॉइंट्स टूटकर 57,794 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9 अंक नीचे 17,203 पर बंद हुआ

शेयर बाजार में आज हफ्ते, महीने और साल के आखिरी कारोबारी दिन में भारी तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 459 पॉइंट्स (0.80%) बढ़कर 58,253 पर बंद हुआ। निवेशकों को ढाई लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

स्टॉक एक्सचेंज पर CMS इंफोसिस्टम के शेयर्स की लिस्टिंग में निवेशकों को निराशा हाथ लगी। इसका शेयर 220 रुपए पर लिस्ट हुआ जबकि इश्यू में भाव 216 रुपए था। इसने 1100 करोड़ रुपए बाजार से जुटाए थे। हालांकि लिस्टिंग के बाद यह स्टॉक 15% बढ़कर 252 रुपए पर पहुंच गया। अंत में यह 8.65% बढ़कर 237 रुपए पर बंद हुआ।

55 अंक ऊपर खुला था सेंसेक्स

सेंसेक्स कल की तुलना में आज 55 पॉइंट्स ऊपर 57,849 पर खुला था। पहले ही मिनट में इसने 58 हजार के आंकड़े को पार कर लिया। दिन में इसने 58,409 का ऊपरी स्तर जबकि 57,846 का निचला स्तर बनाया। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में केवल 4 स्टॉक गिरावट में और 26 शेयर बढ़त में बंद हुए। बढ़ने वाले शेयर्स में टाइटन, एयरटेल, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व हैं।

एशियन पेंट्स, मारुति भी बढ़त में

इनके अलावा एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, मारुति, रिलायंस और SBI के शेयर भी बढ़त में हैं। गिरने वाले स्टॉक में डॉ. रेड्‌डी, टेक महिंद्रा के साथ NTPC हैं। सेंसेक्स में 712 स्टॉक अपर सर्किट और 107 लोअर सर्किट में रहे। सर्किट का मतलब एक दिन में किसी स्टॉक में इससे ज्यादा गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है।

मार्केट कैप 264 लाख करोड़ के पार

लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 265.96 लाख करोड़ रुपए रहा। कल यह 263.27 लाख करोड़ रुपए था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 150 अंकों की बढ़त के साथ 17,354 पर बंद हुआ। दिन में इसने 17,400 का ऊपरी स्तर और 17,238 का निचला स्तर बनाया।

निफ्टी के 45 स्टॉक बढ़त में

निफ्टी के 50 स्टॉक में से 45 बढ़त में और 10 गिरावट में हैँ। बढ़ने वाले स्टॉक में हिंडालको, टाइटन, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और कोटक बैंक हैं। गिरने वाले शेयर में NTPC, टेक महिंद्रा, सिप्ला, एसबीआई लाइफ हैं। इसके नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

इससे पहले कल शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12 पॉइंट्स टूटकर 57,794 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 9 अंक नीचे 17,203 पर बंद हुआ।