पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारी गिरावट देखी गई। आज सेंसेक्स 1416 पॉइंट की गिरावट के साथ 52,792 पर और निफ्टी 430 अंक फिसलकर 15,809 पर बंद हुआ। आज सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT के शेयर्स में रही। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस और विप्रो में गिरावट है। वहीं ITC आज 3 साल के हाई लेवल पर पहुंचा। इसके शेयर BSE पर 8.9 रुपए या 3.73% बढ़कर 276.45 पर पहुंच गए।
सेंसेक्स 1,138 पॉइंट की गिरावट के साथ 53,070 पर खुला था जबकि निफ्टी 323 अंक फिसलकर 15,917 पर खुला था। इसने 53,356 का ऊपरी और 52,669 का निचला स्तर बनाया।
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट रही
BSE का मिडकैप 602 पॉइंट की गिरावट के साथ 22,069 पर बंद हुआ।
BSE का स्मॉलकैप 603 पॉइंट की बढ़त के साथ 25,801 पर बंद हुआ।
सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
निफ्टी के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। आज सबसे ज्यादा गिरावट 5.74% की IT इंडेक्स में रही। इसके बाद 4.08% से की गिरावट मेटल में रही। मीडिया में 3.74% की गिरावट रही। वहीं 2% से ज्यादा गिरावट वाले इंडेक्स में PSU बैंक, बैंक, ऑटो, फाइनेंशिल सर्विस, FMCG , फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में रही।
रुपया भी हुआ कमजोर
शेयर बाजार के अलावा आज डॉलर के मुकाबले रुपए में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 77.72 पर बंद हुआ।
इन्वेस्टर FMCG और फार्मा जैसे सेक्टर में कर सकते हैं फोकस
जियोजीत फाइनेंशियल के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि महंगाई बढ़ने से अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली। विदेशी इन्वेस्टर के लगातार बिकवाली से भारतीय बाजार पर जबरदस्त प्रभाव पड़ा। तेजी से उतार- चढ़ाव वाले मार्केट में इन्वेस्टर FMCG और फार्मा जैसे सेक्टर में फोकस कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म बेसिस पर इनके वैल्युएशन मॉडरेट और रिजनेबल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.