पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Adani Ports Share Price | BSE NSE Sensex Nifty (Stock) Market Update

अडाणी ग्रुप के 10 में से 5 शेयरों में गिरावट:फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज का शेयर 3% से ज्यादा टूटा, सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 59,135 पर बंद

मुंबई3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (10 मार्च 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 671 अंक गिरकर 59,135 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 176 अंक की गिरावट रही। यह 17,412 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 10 शेयरों में तेजी रही।

अडाणी ग्रुप के 10 में से 5 शेयरों में गिरावट
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 5 शेयरों में तेजी और 5 में ही गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3% से ज्यादा टूटा। NDTV 5.00%, अडाणी विल्मर 4.93%, अंबुजा सीमेंट 1.74% और ACC 0.81% गिरा। अडाणी पोर्ट्स में 0.25% की तेजी रही। अडाणी ट्रांसमिशन, पावर, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5% की तेजी देखने को मिली।

HDFC बैंक-अपोलो हॉस्पिटल टॉप लूजर
अडाणी एंटरप्राइजेज, HDFC बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, HDFC, इंडसइंड बैंक, SBI, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, M&M, ICICI बैंक और LT समेत निफ्टी-50 के 35 शेयरों में गिरावट रही। टाटा मोटर्स, NTPC, मारुति, ब्रिटानिया, पावर ग्रिड, टाइटन और अडाणी पोर्ट्स समेत निफ्टी के 15 शेयरों में तेजी रही।

PSU बैंक सेक्टर 2.19% गिरा
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 10 में गिरावट रही। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.19% की गिरावट देखन को मिली। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। ऑटो, IT, मेटल और फार्मा सेक्टर में भी मामूली गिरावट आई। सिर्फ FMCG सेक्टर में मामूली तेजी रही।

अमेरिकी मार्केट में गिरावट
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स 544 अंकों या 1.66% की गिरावट के साथ 32,254.86 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स में 74 अंकों या 1.85% की गिरावट रही और यह 3,918.32 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट भी 238 अंक या 2% गिरकर 11,338.36 के लेवल पर बंद हुआ।

सेंसेक्स 541 अंक गिरकर बंद हुआ था
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (9 मार्च 23) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 541 अंक गिरकर 59,806 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 164 अंक की गिरावट रही। यह 17,589 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 7 शेयरों में तेजी रही।

FII नेट सेलर्स और DII नेट बायर्स
9 मार्च के कारोबार में फॉरेन इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (FII) नेट सेलर्स रहे। वहीं इस दौरान डोमेस्टिक इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स (DII) नेट बायर्स रहे। NSE पर उपलब्‍ध प्रोविजनल डाटा के अनुसार FII ने बाजार से 561.78 करोड़ रुपए निकाल लिए। डोमेस्टिक इंस्‍टीट्यूशनल इन्‍वेस्‍टर्स ने 42.41 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।