पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज यानी बुधवार (29 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 346 अंक की बढ़त के साथ 57,960 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 129 अंकों की बढ़त रही। यह 17,080 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में तेजी और 4 में गिरावट रही।
अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 9.29% की बढ़त
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.29% चढ़ा है। वहीं अडाणी टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत नजर आ रहा है। एशिया में निक्केई आधा परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है। SGX NIFTY में मामूली बढ़त देखने को मिल रहा है। US फ्यूचर्स भी चौथाई परसेंट तक चढ़े है। लेकिन अमेरिकी मार्केट कल हल्की कमजोरी के साथ बंद हुए थे । नैस्डैक में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली।
मंगलवार को बाजार में रही गिरावट
मंगलवार यानी 28 मार्च शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 40 अंक की गिरावट के साथ 57,613 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 34 अंक की गिरावट रही थी। यह 16,951 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयरों में गिरावट और 11 में तेजी रही थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.