पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय शेयर बाजार 60 हजार के पार पहुंच गया है। आज लगातार चौथे दिन बढ़त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 367 पॉइंट्स बढ़कर 60,223 पर जबकि निफ्टी 120 अंक बढ़त के साथ 17,925 पर बंद हुआ। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस 4.9.-4.9-4% से ज्यादा बढ़े हैं। टेक कंपनियों के शेयर्स में मुनाफा वसूली रही।
66 अंक ऊपर खुला था बाजार
सेंसेक्स 66 पॉइंट्स ऊपर 59,921 पर खुला था। दिन में इसने 60,332 का ऊपरी और 59,661 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 11 शेयर गिरावट में और 19 स्टॉक बढ़त में हैं। IT कंपनियों के शेयर में दबाव रहा। TCS का शेयर आधा पर्सेंट, HCL टेक का शेयर1.65%, इंफोसिस 2.5%, टेक महिंद्रा 2.7% और विप्रो का शेयर 1.09% गिरावट के साथ बंद हुआ।
इंडसइंड बैंक और टाइटन गिरावट में
अन्य गिरने वाले स्टॉक में टाइटन, सन फार्मा, इंडसइंड बैंक और अन्य रहे। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व, ICICI बैंक, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा रहे। सेंसेक्स के 559 शेयर अपर सर्किट में और 258 लोअर सर्किट में रहे। इसका मतलब एक दिन में शेयर की कीमतें उससे ज्यादा न तो बढ़ सकती हैं और न गिर सकती हैं।
मार्केट कैप 272 लाख करोड़ रुपए
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 272.35 लाख करोड़ रुपए है। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120 अंक बढ़कर 17,925 पर बंद हुआ। इसके नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 33 तेजी और 17 गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ने दिन में 17,944 का ऊपरी और 17,748 का निचला स्तर बनाया। यह 17,820 पर खुला था।
बजाज फाइनेंस बढ़त में
इसके बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में बजाज फाइनेंस, इंडियन ऑयल, अल्ट्राटेक, बजाज फिनसर्व और ICICI बैंक हैं। गिरने वाले शेयर में HCL टेक, इंफोसिस, विप्रो, TCS और टेक महिंद्रा हैं। इससे पहले कल बाजार में तेजी रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 672 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 59,855 पर और निफ्टी 179 अंक बढ़कर 17,805 पर बंद हुआ। 4 दिनों में सेंसेक्स 2,400 अंक से ज्यादा बढ़ चुका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.