पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Sensex Falls 800 Points To 59414, HDFC Loses 3%, Sinks 2.7 Lakh Crore Investors In 5 Minutes

शेयर बाजार:सेंसेक्स 621 पॉइंट्स गिर कर 59601 पर बंद, टेक कंपनियों के शेयर टूटे

मुंबईएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल लगातार चौथे दिन बाजार में बढ़त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 367 पॉइंट्स बढ़कर 60,223 पर बंद हुआ - Money Bhaskar
कल लगातार चौथे दिन बाजार में बढ़त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 367 पॉइंट्स बढ़कर 60,223 पर बंद हुआ

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 621 पॉइंट्स गिर कर 59,601 पर बंद हुआ। टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। हालांकि दिन में यह 850 अंक तक गिर गया था।

492 अंक नीचे खुला था सेंसेक्स

सेंसेक्स 492 पॉइंट्स नीचे 59,731 पर खुला था। खुलते ही पहले मिनट में यह 600 अंक टूट गया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 7 शेयर्स बढ़त में बाकी 23 गिरावट में रहे। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HCL टेक, HDFC बैंक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा रहे। कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व भी गिरकर बंद हुए।

एयरटेल और मारुति बढ़े

बढ़ने वाले स्टॉक में एयरटेल, बजाज फाइनेंस, मारुति, टाइटन, एक्सिस बैंक रहे। सेंसेक्स के 688 स्टॉक अपर सर्किट में और 166 लोअर सर्किट में हैं। सर्किट का मतलब एक दिन में उससे ज्यादा बढ़त या गिरावट किसी शेयर में नहीं हो सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 271.17 लाख करोड रुपए है। कल यह 272.35 लाख करोड़ रुपए था। यानी इसमें आज 1 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट आई है।

निफ्टी 179 अंक गिरा

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 179 अंक गिरकर 17,745 पर बंद हुआ। यह 17,768 पर खुला था। दिन में इसने 17,797 का ऊपरी और 17,655 का निचला स्तर बनाया। इसके 50 शेयर्स में से 35 गिरावट में और 15 बढ़त में रहे निफ्टी के मिडकैप, बैंकिंग, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 इंडेक्स गिरावट में हैं।

HDFC, HCL टेक और HDFC बैंक गिरावट में

निफ्टी के गिरने वाले प्रमुख शेयर्स में HDFC, HCL टेक, टेक महिंद्रा, और अदाणी पोर्ट रहे। बढ़ने वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक, एयरटेल, UPL और मारुति रहे। इससे पहले कल लगातार चौथे दिन बाजार में बढ़त रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 367 पॉइंट्स बढ़कर 60,223 पर जबकि निफ्टी 120 अंक बढ़त के साथ 17,925 पर बंद हुआ। चार दिनों में सेंसेक्स 2400 अंक बढ़ चुका है।