पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Sensex And Nifty Flat, 8 Out Of 10 Stocks Of Adani Group Rose

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी:सेंसेक्स 463 अंक बढ़कर 61,112 पर बंद, रिजल्ट के बाद विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर्स चढ़े

मुंबईएक महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (28 अप्रैल) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 463 अंकों की बढ़त के साथ 61,112 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 137 अंकों की तेजी देखने को मिली, यह 18,052 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली।

रिजल्ट के बाद विप्रो और टेक महिंद्रा में तेजी
चौथी तिमाही के रिजल्ट के बाद विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली। विप्रो का शेयर 2.75% यानी 10.30 रुपए की तेजी के साथ 384.70 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं टेक महिंद्रा का शेयर 1.90% यानी 19.05 रुपए की तेजी के साथ 1,022.20 के स्तर पर बंद हुआ।

दोनों कंपनियों ने एक दिन पहले गुरुवार को चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे। इस तिमाही में विप्रो का नेट प्रॉफिट YoY 0.4% घटकर 3,075 करोड़ रुपए रहा। वहीं टेक महिंद्रा का प्रॉफिट YoY 26% घटकर 1,118 करोड़ रुपए रहा। रिजल्ट से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें...

अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी
आज अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी का अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.72% चढ़ा। अडाणी ट्रांसमिशन और अडाणी पावर में 5-5% की तेजी देखने को मिली। अडाणी पोर्ट्स, विल्मर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट, ACC और NDTV के शेयरों में भी तेजी रही।

निफ्टी-50 के 40 शेयरों में तेजी रही
अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी पोर्ट्स, नेस्ले इंडिया, विप्रो, ब्रिटानिया, ITC, HDFC लाइफ, LT और अपोलो हॉस्पिटल समेत निफ्टी-50 के 40 शेयरों में तेजी रही। वहीं एक्सिस बैंक, टाइटन, ONGC, JSW स्टील, सिप्ला, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एशियन पेंट्स समेत निफ्टी के 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

PSU बैंक सेक्टर में 2.45% की तेजी रही
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.45% की तेजी रही। IT और मीडिया सेक्टर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी तेजी रही।

गुरुवार को 348 अंक चढ़ा था सेंसेक्स
शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 348 अंक चढ़कर 60,649 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 101 अंकों की बढ़त रही और ये 17,915 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और सिर्फ 7 में गिरावट देखने को मिली थी।

FII और DII दोनों नेट बायर्स
27 अप्रैल के कारोबार में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) और डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) दोनों नेट बायर्स रहे। NSE पर उपलब्ध डेटा के अनुसार FII ने 1,652.95 करोड़ रुपए की खरीदारी की। जबकि DII ने केवल 97.07 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

डाउ जोन्स 524 अंक बढ़कर बंद
अमेरिकी बाजार में गुरुवार को शानदार तेजी देखने को मिली। डाउ जोन्स में 524 अंकों की तेजी रही और यह 33,826.16 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स में भी 79 अंकों की बढ़त रही और यह 4,135.35 के लेवल पर बंद हुआ।