पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Public Sector Banks' Total Profit Crosses ₹1 Lakh Crore mark In FY23

पब्लिक सेक्टर बैंक का प्रॉफिट ₹1 लाख करोड़ के पार:SBI को सबसे अधिक 50,232 करोड़ रुपए का फायदा, PNB के नेट प्रॉफिट में 27% की गिरावट

नई दिल्ली15 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

फाइनेंशियल ईयर 2023 में पब्लिक सेक्टर बैंक के प्रॉफिट का आंकड़ा 1 लाख करोड़ रुपए पार कर गया है, जिसमें लगभग आधी हिस्सेदारी अकेले मार्केट लीडर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की है।

फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में सभी 12 पब्लिक सेक्टर बैंक को 66,539 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था, जिसकी तुलना में 57% की ग्रोथ के साथ 2022-23 में यह आंकड़ा 1,04,649 करोड़ रुपए पहुंच गया है। सबसे अधिक SBI को 59% की ग्रोथ के साथ Y-Y 50,232 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।

बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक को 10,000 करोड़ से अधिक का प्रॉफिट
बैंक ऑफ बड़ौदा को 14,110 करोड़ और केनरा बैंक को 10,604 करोड़ रुपए का Y-Y प्रॉफिट हुआ है। इसके अलावा पंजाब एण्ड सिंध बैंक ने 26% के साथ 1,313 करोड़ रुपए, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 51% के साथ 1,582 करोड़ रुपए, इंडियन ओवरसीज बैंक को 23% के साथ 2,099 करोड़ रुपए, बैंक ऑफ इंडिया को 18% के साथ 4,023 करोड़, इंडियन बैंक को 34% के साथ 5,282 करोड़ रुपए और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 61% के साथ 8,433 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ है।

पंजाब नेशनल बैंक के नेट प्रॉफिट में 27% की गिरावट
पंजाब नेशनल बैंक(PNB) का नेट प्रॉफिट 27% गिरावट के साथ 2,507 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, PNB को छोड़कर अन्य सभी बैंकों के नेट प्रॉफिट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है।

हालांकि, 2023 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में क्युमुलेटिव रूप से PNB का प्रॉफिट 95% से अधिक बढ़कर 34,483 करोड़ रुपए हो गया है। यह एक साल पहले इसी अवधि में 17,666 करोड़ रुपए था।

परसेंटेज के लिहाज से BoM को सबसे अधिक 126% का प्रॉफिट
परसेंटेज के लिहाज से बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BoM) का नेट प्रॉफिट 126% बढ़कर 2,602 करोड़ रुपये हुआ है। इसके बाद 100% ग्रोथ के साथ यूको को प्रॉफिट 1,862 करोड़ रुपए और 94% ग्रोथ के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा को 14,110 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है।