पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअगर आपकी LIC की पॉलिसी बंद हो गई है तो आपके लिए मौका है। आप इसे 22 अक्टूबर तक फिर से चालू करा सकते हैं। इसके लिए आपको लेट फीस में छूट मिलेगी।
पहले भी कई बार ऐसा मौका दी है LIC
भारतीय जीवन बीमा (LIC) ने यह जानकारी दी है। हालांकि इससे पहले भी LIC कई बार इस तरह का अभियान चलाई थी। LIC ने कहा है कि कोरोना के इस मुश्किल समय में रिस्क कवर अभी भी लोगों के लिए जरूरी है। इसलिए बंद हो चुकी पॉलिसीज के लिए फिर से एक बेहतरीन मौका लाया गया है।
23 अगस्त से शुरू है अभियान
LIC ने कहा कि एक विशेष रिवाइवल अभियान के तहत ग्राहक 23 अगस्त से 22 अक्टूबर के बीच कभी भी बंद पड़ी पॉलिसीज को शुरू करा सकते हैं। इसके लिए जो भी टोटल प्रीमियम होगा, उस पर छूट दी जाएगी। हालांकि मेडिकल की जो भी जरूरतें हैं, उस पर कोई छूट नहीं दी जाएगी। लेट फीस में मैक्रो इंश्योरेंस और हेल्थ दोनों पर देर से दी गई फीस में छूट मिलेगी।
5 साल से कम समय वाली पॉलिसीज ही होंगी चालू
इस स्पेशल रिवाइवल अभियान के तहत उन विशेष पॉलिसीज को चालू किया जा सकता है, जो 5 साल से कम समय से बंद पड़ी हैं। हालांकि टर्म अश्योरेंस और मल्टीपल रिस्क पॉलिसीज पर कोई भी छूट नहीं मिलेगी। उसके लिए आपको पूरी फीस भरनी होगी।
20 से 30% तक की मिलेगी छूट
LIC ने कहा है कि 1 लाख रुपए के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 20% या अधिकतम 2 हजार रुपए की छूट मिलेगी। जबकि 1 लाख 1 रुपए से लेकर 3 लाख रुपए तक के सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 25% या अधिकतम 2,500 रुपए की छूट मिलेगी। 3 लाख 1 रुपए और इससे ऊपर के प्रीमियम वाली पॉलिसीज पर 30% या अधिकतम 3 हजार रुपए की छूट मिलेगी।
पॉलिसी टर्म को पूरा करना होगा
इस रिवाइवल अभियान के तहत उन पॉलिसीज को शामिल किया जाएगा जो पॉलिसी टर्म को पूरा करती हैं और प्रीमियम के पेमेंट के नियमों को पूरा करती हैं। कंपनी ने कहा है कि यह अभियान उनके लिए लांच किया गया है जो ग्राहक समय पर प्रीमियम का पेमेंट किसी कारण से नहीं कर पाए हैं। चालू होने वाली पॉलिसीज में आपको पुरानी पॉलिसीज का जो भी कवर होगा वह मिलेगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.