पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीते हफ्ते सोने के दामों में गिरावट के बाद आज सोने की चमक बढ़ी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार 22 फरवरी को 24 कैरेट गोल्ड का भाव शुक्रवार के मुकाबले 445 रुपए चढ़कर 46546 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 928 रुपए की छलांग के साथ 69342 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।
आज 23 कैरेट सोने का रेट 46360 रु. और 22 कैरेट सोने का भाव 42636 रुपए हो गया है। वहीं 18 कैरेट सोना 34910 रुपए तो 14 कैरेट सोना 27229 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट से बिक रहा है। अगस्त 2020 से लेकर अब तक सोना 9500 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ है।
पिछले हफ्ते 870 रुपए सस्ता हुआ सोना
पिछले हफ्ते सोना 870 रुपए सस्ता हुआ था। 12 फरवरी को सोने का भाव 47 हजार पर था। जो 19 फरवरी को 46,130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। 19 फरवरी को सोने की कीमतों में 560 रुपए की गिरावट आई थी।
अगले 2 सालों में भारत में 68 हजार रुपए तक जा सकता है सोना
ग्लोबल मार्केट से एकदम उलट भारत के ट्रेड एनालिस्ट और सोना कारोबारियों को भरोसा है कि अगले दो सालों में एक तोला सोना 68 हजार रुपए तक पहुंच सकता है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विस के उपाध्यक्ष नवनीत धमनी का मनाना है कि सरकार का फिजिकल डेफिसिट बढ़ा है। अर्थव्यवस्था को सुधरने में अभी वक्त लगेगा। जब तक अर्थव्यवस्था नहीं सुधरती, सोना सबसे ज्यादा रिटर्न देता रहेगा। आने वाले 2 सालों में एक तोला सोना 68 हजार पार कर सकता है।
चीन के बाद भारत में सोने की सबसे ज्यादा खपत
चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाजार है। हालांकि, हमारे यहां सोने का उत्पादन 0.5% से भी कम होता है। लेकिन, डिमांड कुल वैश्विक मांग की 25% से भी ज्यादा है। भारत में सालाना 800 से 900 टन सोने की मांग रहती है।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.