पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज यानी सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में शानदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 5 दिसंबर को सर्राफा बाजार में सोना 316 रुपए महंगा होकर 53,972 रुपए पर पहुंच गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 53,972 |
23 | 53,756 |
22 | 49,438 |
18 | 40,479 |
चांदी भी 66 हजार के करीब पहुंची
अगर चांदी की बात करें तो ये 66 हजार के करीब पहुंच गई है। सर्राफा बाजार में ये 1,457 रुपए महंगी होकर 65,891 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 2 दिसंबर को ये 64,434 हजार पर थी।
अगले साल 61,000 तक पहुंचने के आसार
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि 22 जनवरी से चीन में नए साल का जश्न शुरू हो रहा है। इस दौरान वहां सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सोने जैसी कमोडिटी में तेजी अमूमन लंबे समय तक टिकती है। हमारा अनुमान है कि अगले साल सोना 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.