पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज यानी गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में सोना 249 रुपए महंगा होकर 51,815 पर पहुंच गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 652 रुपए की बढ़त के साथ 52,041 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 51,815 |
23 | 51,608 |
22 | 47,463 |
18 | 38,861 |
चांदी में भी तेजी
अगर चांदी की बात करें तो ये 289 रुपए महंगी होकर 57,598 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। MCX पर दोपहर 2 बजे ये 553 रुपए की बढ़त के साथ 58,107 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,775 डॉलर पर पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,774.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 20.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
सोने में देखने को मिल सकती है तेजी
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी सोने पर भले ही दबाव है, लेकिन यह धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। जैसे ही महंगाई और मंदी का जोखिम थोड़ा कम होगा, सोना एक बार फिर महंगा होने लगेगा। केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार इस साल के आखिर तक सोना 54 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.