पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोने में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। इस हफ्ते आज लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोना 161 रुपए सस्ता होकर 50,994 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 35 रुपए की गिरावट के साथ 50,870 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 50,994 |
23 | 50,790 |
22 | 46,711 |
18 | 38,246 |
चांदी में भी गिरावट
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 335 रुपए सस्ती होकर 60,409 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर भी दोपहर 2 बजे ये 438 रुपए फिसलकर 60,210 रुपए पर ट्रेड कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,835 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,835 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.27 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
कैरेट हिसाब से तय होती है सोने की शुद्धता
24 कैरे सोना सबसे शुद्ध होता है। ऐसे में 1 कैरेट गोल्ड का मतलब हुआ, 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66%।
अच्छे मानसून से सोने को मिलेगा सर्पोट
एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद आने वाले समय में और बढ़ेगी। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।
गहने के समय अलग होते हैं रेट्स
IBJA की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव जारी किए जाते हैं। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में GST शामिल नहीं होती है। इसके अलावा गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स और मैकिंग चार्ज की वजह से थोड़ा बढ़ जाते हैं।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.