पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 21 नवंबर को सर्राफा बाजार में सोना 395 रुपए सस्ता होकर 52,558 रुपए पर आ गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट | भाव (रुपए/10 ग्राम) |
24 | 52,558 |
23 | 52,348 |
22 | 48,143 |
18 | 39,419 |
61 हजार के नीचे आई चांदी
अगर चांदी की बात करें तो इसमें आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में ये 720 रुपए लुढ़ककर 60,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 61,320 रुपए पर बंद हुई थी।
अपने ऑल टाइम हाई से 3,600 रुपए से ज्यादा सस्ता
सोना फिलहाल अपने ऑलटाइम हाई से करीब 3,642 रुपए प्रति 10 ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 में सोना ऑलटाइम हाई पर था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 19,380 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ती मिल रही है। चांदी का अब तक का हाई 79,980 रुपए प्रति किलो है।
कब | सोने के दाम (रुपए प्रति 10 ग्राम) |
अगस्त 2020 | 56,200 रुपए |
अभी | 52,558 रुपए |
आने वाले दिनों में महंगा हो सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता ने कहा कि दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। इससे सोने की डिमांड बड़ी है और इसकी कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। इसके चलते आने वाले दिनों में सोना 54 हजार तक जा सकता है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.