पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसोने में इस हफ्ते आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक आज मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोना 62 रुपए सस्ता होकर 50,943 रुपए पर आ गया है। वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 25 रुपए की गिरावट के साथ 50,710 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी भी हुई कमजोर
अगर चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में ये 206 रुपए सस्ती होकर 60,773 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर भी दोपहर 1 बजे ये 18 रुपए फिसलकर 60,726 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,833 डॉलर पर आया सोना
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,833.19 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं चांदी की बात करें तो ये 21.58 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।
अच्छे मानसून से सोने को मिलेगा सर्पोट
एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद आने वाले समय में और बढ़ेगी। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।
कैरेट हिसाब से समझें सोने की शुद्धता
1 कैरेट गोल्ड का मतलब होता है 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें। (22/24)x100= 91.66 यानी आपके आभूषण में इस्तेमाल सोने की शुद्धता 91.66 फीसदी।
1 कैरेट सोने की कीमत कैसे निकालें?
मसलन 24 कैरेट सोने का रेट 50 हजार रुपए है और बाजार में इसे खरीदने जाते हैं तो 22 कैरेट सोने का दाम (50000/24)x22=45833 रुपए होगा। ऐसे ही 18, 16 और 15 सहित अन्य कैरेट गोल्ड की कीमत भी तय होगी। यहां देखें कितने कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कैरेट | शुद्धता (%) |
24 | 99.9 |
23 | 95.8 |
22 | 91.6 |
21 | 87.5 |
18 | 75.0 |
17 | 70.8 |
14 | 58.5 |
सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
सोना खरीदते वक्त उसकी क्वॉलिटी पर जरूर गौर करें। सबसे अच्छा है कि हॉलमार्क देखकर सोना खरीदें। हॉलमार्क सरकारी गारंटी है। हॉलमार्क का निर्धारण भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और विनियम का काम करती है।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.