पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सोने के दाम एक बार फिर गिर गए हैं। बुधवार को सोना 44, 228 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 1 मार्च को सोना 45, 520 रुपए पर था। यानी एक महीने में ही सोना 1, 292 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, चांदी की बात करें तो वो भी 62, 727 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है, जो 1 मार्च को 68, 877 रुपए पर थी।
अभी और नीचे आ सकता है सोना
पृथ्वी फिनमार्ट के डायरेक्टर मनोज कुमार जैन कहते हैं कि डॉलर के मजबूत होने पर सोने के दाम कम होते हैं। अभी एक डॉलर की कीमत 73.45 रुपए के बराबर है और इसकी कीमत अभी और बढ़ सकती है। डॉलर में मजबूती सोने को आने वाले 1-2 महीनों में 43,500 के करीब ला सकती है।
कोरोना बढ़ने का सोने के दाम पर होगा असर
मनोज कुमार जैन कहते हैं कि एक बार फिर देश और दुनिया में कोरोना की दूसरी लहर आ गई है। ऐसे में लंबी अवधि में सोने में बढ़त देखने को मिल सकती है। उनके अनुसार, साल के आखिर तक सोने के दाम 48 हजार रुपए पर पहुंच सकते हैं। इस ट्रेंड को इस तरह भी समझ सकते है कि मार्च की शुरुआत में सोना 44 हजार के नीचे आ गया था, लेकिन अब दाम एक बार फिर बढ़े हैं।
इस साल सोना अब तक 12% नीचे आया
1 जनवरी को सोना 50, 300 रुपए पर था। जो अब 44, 228 रुपए पर आ गया है। यानी सोना इस साल अब तक 6, 072 रुपए सस्ता हुआ है। इधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1,686 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। 1 मार्च को ये 1731 डॉलर प्रति औंस पर था।
साल के आखिर तक सोने की कीमतें फिर बढ़ने के आसार
5 मार्च को सोना 43, 887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। ऐसे में तब से अब तक सोना करीब 950 रुपए महंगा हुआ है। जानकारों के मुताबिक, शादी का सीजन करीब आने से डिमांड बढ़ने लगी है। कुछ महीने बाद इसमें और तेजी देखी जा सकती है। साल के आखिर तक सोने के 48 हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.