पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सोना एक बार फिा महंगा होने लगा है। ये आज 46,152 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर चांदी की बात करें तो ये भी 67 हजार के करीब 66,905 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इस महीने अब तक सोना 1900 रुपए से ज्यादा महंगा हो गया है।
सोना इस महीने में ही 1,962 और 4,043 चांदी रुपए महंगी हुई
इस महीने अब तक सोना 1,962 रुपए महंगा हुआ है। 1 अप्रैल से पहले सोना 44,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 46,152 रुपए पर है। वहीं चांदी 3,168 रुपए महंगी हुई है। 1 अप्रैल से पहले चांदी 62,862 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 66,905 रुपए पर है।
दिवाली तक 50 हजार पर पहुंच सकता है गोल्ड
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि पिछले साल भी कोरोना महामारी के साथ सोने के दाम भी तेजी से बढ़े थे। ये अगस्त 2020 में 56 हजार पर पहुंच गया था। अभी भी कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सोना इस साल के आखिर तक 50 हजार तक जा सकता है।
कोरोना की पहली लहर में सोना 56 हजार पहुंच गया था
पिछले साल जब कोरोना महामारी की पहली लहर अपने चरम पर थी तब अगस्त महीने में सोना 56,200 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर भी पहुंच गया था। अब एक बार फिर कोरोना की दूसरी लहर आ गई है ऐसे में सोना फिर बढ़ने लगा है। बाजार में जब भी अनिश्चितता या अस्थिरता का माहौल बनता है, तो सोना महंगा होता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1,739 डॉलर प्रति औंस के ऊपर आया
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 1,744.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर सोना 5 अप्रैल को 1,744 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। 1 अप्रैल को सोना 1,712 अमेरिकी डॉलर के करीब था।
बीते 1 साल में सोना 11% महंगा हुआ
लम्बे समय के लिए सोने में निवेश हमेशा फायदेमंद माना जाता है बीते 1 साल सोने ने 10.64% का रिटर्न दिया है। 8 अप्रैल 2020 को 41,710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 46,152 रुपए पर है।
क्यों बढ़ रहे सोना-चांदी के दाम?
बाजार में अस्थिरता या अनिश्चितता से सोना महंगा होता है। अभी भी कोरोना के कारण दुनियाभर में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। इसके शेयर बाजार में ज्यादा उतार-चढ़ाव होता है तो आमतौर पर सोने के दाम बढ़ते हैं। माना जाता है कि इस दौरान निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं। इससे भी सोने के दाम बढ़ने लगते हैं।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.