पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंआज शनिवार यानी 7 मई को क्रिप्टो मार्केट में बढ़त देखने को मिल रही है। बिटकॉइन शाम 5 बजे 1.17% (24 घंटे में) की बढ़त के साथ 29.38 लाख रुपए पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसकी कीमत में 33 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी आई है।
वहीं इथीरियम की बात करें तो बीते 24 घंटों में इसकी कीमत में 0.94% की बढ़त देखी गई है। यह 2,039 रुपए बढ़कर 2.19 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इनके अलावा टेदर, कारडानो और USD कॉइन सहित अन्य क्रिप्टो करेंसी में भी तेजी देखने को मिल रही है।
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
कॉइन का नाम | प्राइस (रु. में) | 24 घंटों में चेंज (रु. में) | चेंज (%) |
बिटकॉइन | 29,38,198 | 33,925 | 1.17 |
इथीरियम | 2,19,435 | 2,039 | 0.94 |
टेदर | 81.51 | 0.30 | 0.37 |
कारडानो | 63.93 | 0.41 | 0.66 |
USD कॉइन | 81.54 | 0.28 | 0.35 |
रिपल | 48.97 | 0.47 | 0.99 |
पोल्काडॉट | 1,164.70 | 14.31 | 1.24 |
डॉजकॉइन | 10.45 | 0.14 | 1.45 |
पॉलीगॉन | 86.84 | 3.47 | 4.17 |
सोलाना | 6,682.89 | 48.50 | 0.72 |
नोट- क्रिप्टोकरेंसी के रेट रुपए में शनिवार शाम 5 बजे के हैं।
शेयर मार्केट में गिरावट
6 मई 2022 को समाप्त हुए हफ्ते में भारतीय शेयर बाजार 4% की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। RBI द्वारा ब्याज दरों में की गई बढ़ोतरी और ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के संकेत के चलते भारतीय बाजारों में भी सेंटीमेंट खराब रहा।
6 मई को समाप्त हफ्ते में BSE सेंसेक्स 2,225 अंक यानी 3.89% की गिरावट के साथ 54,835 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 691 अंक यानी 4.04% टूटकर 16,411 के स्तर पर बंद हुआ।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.