पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनेचुरल गैस की कीमतों में आई तेजी के चलते मुंबई में कॉम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में इजाफा हुआ है। देश की आर्थिक राजधानी, मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमतों में 6 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा मुंबई में PNG के दाम भी बढ़ गए हैं। इसकी कीमत में 4 रुपए प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
मुंबई में अब इतनी हो गई कीमत
इस बढ़ोतरी के बाद अब मुंबई में CNG की खुदरा कीमत बढ़ाकर 86 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी गई है, जबकि घरेलू PNG की कीमत 4 रुपए तक बढ़ाकर 52.50 रुपए प्रति यूनिट की गई है।
अप्रैल के बाद से छठी बढ़ोतरी
CNG और PNG के दाम में इस साल अप्रैल के बाद से यह छठी बढ़ोतरी है। इससे पहले MGL ने बीते 12 जुलाई को कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उस समय CNG के दाम 6 रुपए प्रति किलोग्राम और PNG की कीमत 3 रुपए प्रति एससीएम बढ़ाई गई थी।
लागत बढ़ने के कारण बढ़ी कीमतें
MGL के अनुसार गैस लागत में हो रही बढ़ोतरी के कारण लागत की भरपाई करने का फैसला किया गया है। बता दें कि गेल (GAIL) ने सिटी गैस कंपनियों को सप्लाई होने वाली नेचुरल गैस की कीमतों में 18% की वृद्धि की घोषणा की है। इसके ऐलान के साथ ही देश के शहरों में CNG और PNG के दाम बढ़ने शुरू हो गए हैं।
लखनऊ में भी CNG के दाम बढ़े
इससे पहले सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रीन गैस लिमिटेड ने CNG की कीमतों में 5.3 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी। इस वृद्धि के बाद लखनऊ में CNG का दाम अब 96.10 प्रति किलोग्राम हो गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.