पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकेनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की FD पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। अब केनरा बैंक में FD कराने पर 3.25 से लेकर 7.15 तक का ब्याज मिलेगा।
1 साल की FD पर अब 6.75% ब्याज
नई ब्याज दरों के अनुसार अगर अब आप केनरा बैंक में 1 साल के लिए FD कराते हैं तो आपको सालाना 6.75% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं 2 साल की FD पर 6.80, 3 साल और 5 साल की FD पर 6.50% ब्याज मिलेगा। वहीं बैंक 400 दिन की FD पर 7.15% ब्याज ऑफर कर रहा है।
FD की नई ब्याज दरें
अवधि | आम नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में) | वरिष्ट नागरिकों के लिए ब्याज दर (% में) |
7 से 45 दिन | 3.25 | 3.25 |
46 से 179 दिन | 4.50 | 4.50 |
180 दिन से 1 साल से कम | 5.50 | 6.00 |
1 साल | 6.75 | 7.25 |
1 साल से ज्यादा- 2 साल से कम | 6.80 | 7.30 |
400 दिन | 7.15 | 7.65 |
666 दिन | 7.00 | 7.50 |
2 साल से 3 साल से कम | 6.80 | 7.30 |
3 साल से 10 साल से कम | 6.50 | 7.00 |
FD से मिलने वाले ब्याज पर भी देना होता है टैक्स
FD से मिलने वाला ब्याज पूरी तरह से टैक्सेबल होता है। आप एक साल में FD पर जो भी ब्याज कमाते हैं, वो आपकी एनुअल इनकम में जुड़ता है। कुल आय के आधार पर, आपका टैक्स स्लैब निर्धारित किया जाता है। चूंकि FD पर अर्जित इंटरेस्ट इनकम को "इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज" माना जाता है, इसलिए इसे टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स या TDS के तहत चार्ज किया जाता है। जब आपका बैंक आपकी ब्याज आय को आपके अकाउंट में जमा करता है, तो उसी समय TDS काट लिया जाता है।
आइए जानते हैं FD पर टैक्स से जुड़े कुछ पॉइंट:
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.