पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
केंद्रीय बजट पेश होने में एक महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में निवेशक शेयर बाजार में निवेश को लेकर सतर्क हैं। क्योंकि ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट बजट से पहले निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। इसीलिए गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बाजार में 481 अंकों का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अंत में सेंसेक्स 92 अंक ऊपर 49,584.16 पर बंद हुआ है।
IT शेयरों ने बनाया दबाव
कारोबारी दिन में यह 49,182.37 तक फिसल गया था। आज एक्सपायरी के दिन बाजार पर IT शेयरों ने दबाव बनाया। सेंसेक्स में टॉप लूजर HCL टेक का शेयर 2.63% नीचे बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 3,183 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,505 के शेयर बढ़त और 1,505 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। 362 के शेयरों में अपर सर्किट लगा। तेजी के बीच लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 197.65 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
FMCG और फार्मा शेयरों में तेजी रही
निफ्टी में UPL, BPCL और इंडसइंड बैंक के शेयर 3-3% की बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसके अलावा TCS और IOC के शेयरों में 2-2% की बढ़त रही। दूसरी ओर HCL टेक के शेयर 2.36% नीचे बंद हुआ है। इसके अलावा ग्रासिम, JSW स्टील, एक्सिस बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट रही। अंत में इंडेक्स भी 30.75 अंक ऊपर 14,595.60 पर बंद हुआ।
क्वालिटी शेयरों का बाजार पर असर
बाजार के प्रमुख शेयरों में तेजी रही। खासबात यह है कि ओवरऑल मार्केट की तेजी को इन्हीं शेयरों ने सहारा दिया। इसमें टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की बढ़त रही। इसमें टीसीएस का मार्केट कैप 12 लाख करोड़ रुपए पार पहुंच गया है। इस स्तर पर पहुंचने वाली यह रिलायंस के बाद दूसरी कंपनी है। जबकि विप्रो और इंफोसिस के शेयरों में 1-1% की गिरावट रही। दोनों IT कंपनियों ने बुधवार को दिसंबर तिमाही के अच्छे नतीजे पेश किए थे। लेकिन इन्हीं शेयर दिनभर बाजार पर दबाव बनाया।
कल सेंसेक्स 24.79 अंकों की गिरावट के साथ 49,492.32 पर और निफ्टी 1.40 अंकों ऊपर 14,564.85 पर बंद हुआ था।
एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार
कोरोना वैक्सीन को लेकर दुनियाभर से आ रही लगातार पॉजिटिव खबरों के बीच वैश्विक बाजारों भारी उतार चढ़ाव देखी जा रही है। आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.80% ऊपर बंद हुआ है। इसी तरह हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग में भी हल्की बढ़त रही। हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स सपाट बंद हुआ। लेकिन चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे पहले बुधवार को अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस 8 अंक नीचे बंद हुआ था, जबकि नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ बंद हुए थे
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.