पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। BSE सेंसेक्स 400.34 अंकों की गिरावट के साथ 51,703.83 पर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान इंडेक्स ने दिन के सबसे निचले स्तर 51,586.34 को भी छुआ। इससे पहले मंगलवार को भी इंडेक्स 49.96 अंक नीचे 52,104.17 पर बंद हुआ था।
सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
ओवरऑल मार्केट में निवेशकों ने सबसे ज्यादा फार्मा और IT शेयरों की बिकवाली की, जबकि सरकारी बैंकों के शेयरों में जमकर खरीदारी की। प्राइवेटाइजेशन की खबर से इंडियन ओवरसीज बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में दूसरे दिन भी 20% की बढ़त रही। नतीजतन, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 5.86% की बढ़त के साथ बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स भी कल की क्लोजिंग से 104.55 अंक नीचे 15,208.90 पर बंद हुआ है, जो कल 15,313.45 पर बंद हुआ था।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के सुबह घरेलू बाजार गिरावट के साथ खुला। क्योंकि बॉन्ड यील्ड और मंहगाई बढ़ रही है। प्राइवेटाइजेशन की खबर से लगातार दूसरे दिन भी सरकारी बैंकों के शेयर फोकस में रहे।
शेयर बाजार में गिरावट की बड़ी वजह
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़ने और गिरने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
एक्सचेंज पर 46% शेयरों में गिरावट
एक्सचेंज पर 3,107 शेयरों में कारोबार हुआ। इसमें 1,516 शेयरों में बढ़त और 1,444 में गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के चलते लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 205.61 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो 16 फरवरी को 205.80 लाख करोड़ रुपए था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,144.09 के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 1,559.53 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
न्यूरेका का IPO तीसरे दिन 20 गुना सब्सक्राइब हुआ
न्यूरेका का IPO 17 फरवरी को दोपहर तक 20 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। कंपनी ने 100 करोड़ रुपए के लिए 15 फरवरी को IPO लॉन्च किया, जिसका 17 फरवरी अंतिम दिन है। इसका प्राइस बैंड 396-400 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी द्वारा जारी 14 लाख शेयरों के मुकाबले 2.79 करोड़ शेयरों पर बोली मिली है।
दूसरे दिन रेलटेल का IPO चार गुना सब्सक्राइब हुआ
रेलटेल का IPO दूसरे दिन 4.08 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी ने 819 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO लॉन्च किया है, जिसके लिए 6.11 करोड़ शेयर जारी किए गए। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक जारी कुल शेयरों के मुकाबले 25 करोड़ शेयरों पर बोली मिली है। नॉन-इस्टिच्युशन इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा और कर्मजारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 87% सब्सक्राइब हुआ है। IPO के लिए प्रति शेयर 93-94 रुपए प्राइस बैंक तय किया गया है। यह 16 फरवरी से खुला था, जो 18 फरवरी को बंद हो जाएगा।
ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव
आज दुनियाभर के शेयर बाजार में उचार-चढ़ाव है। कोरिया कोस्पी इंडेक्स 0.93% की गिरावट के साथ बंद हुआ है। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.42% और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.54% नीचे बंद हुआ है।इससे पहले अमेरिकी बाजार में नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि डाओ जोंस इंडेक्स 0.20% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। दूसरी ओर यूरोप के शेयर बाजार सपाट बंद हुए थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.