पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (2 दिसंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 415 अंकों की गिरावट के साथ 62,868 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 116 अंक गिरकर 18,696 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार 8 दिनों की तेजी के बाद यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं सिर्फ 8 शेयरों में गिरावट रही।
अपोलो हॉस्पिटल-टेक महिंद्रा टॉप गेनर
अपोलो हॉस्पिटल, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, ग्रासिम, BPCL, UPL, ONGC, इंडसइंड बैंक, SBI लाइफ समेत निफ्टी के 18 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, M&M हीरो मोटोकॉर्प, हिंदुस्तान यूनिलीवर समेत निफ्टी के 31 शेयरों में गिरावट रही।
ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में गिरावट देखने को मिली। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.10% की गिरावट रही। इसके अलावा बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.22% की तेजी रही। मेटल, PSU बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी तेजी देखने को मिली।
सोने और चांदी में तेजी, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 53,656 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 64,434 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 6 पैसे कमजोर हुआ।
बाजार ने गुरुवार को बनाया था ऑल टाइम हाई
इससे पहले शेयर बाजार ने हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (01 दिसंबर) को नए रिकॉर्ड्स कायम किए थे। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,583.07 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचा था। इसके बाद यह 184 अंक की तेजी के साथ 63,284 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स ने 63,303.01 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई बनाया था
वहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया था। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,887.60 के स्तर पर पहुंचा था। फिर यह 54 अंक की तेजी के साथ 18,812 के स्तर पर बंद हुआ था। इससे पहले निफ्टी ने भी 30 नवंबर को ऑल टाइम हाई बनाया था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.