पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Stock Market Update: Adani Enterprises | Ambuja Cement NDTV

लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी:सेंसेक्स 909 अंक बढ़कर 60,841 पर बंद, निफ्टी 243 अंक चढ़ा; सरकारी बैंकों के शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 909 अंकों की तेजी के साथ 60,841 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 243 अंकों की तेजी के साथ 17,854 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में लगातार पांचवें दिन यह तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी रही। वहीं 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

अडाणी एंटरप्राइजेज 2% गिरा
मार्केट में इस तेजी के बीच अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। अडाणी ट्रांसमिशन में 10% और अडाणी एंटरप्राइजेज में 2.19% की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स में 5.61%, टोटल गैस, विल्मर और पावर में करीब 5-5% की गिरावट रही।

अडाणी ग्रुप द्वारा हाल ही में खरीदी गई कंपनी NDTV में भी 5% की गिरावट देखने को मिली। वहीं अंबुजा सीमेंट में 5.56% और ACC में 4.28% से ज्यादा की तेजी आई। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से अडाणी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

टाइटन-बजाज फिनसर्व टॉप गेनर
टाइटन, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक, SBI और HDFC समेत निफ्टी-50 के 36 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं डिविस लैब, अडाणी एंटरप्राइजेज, ‌BPCL, टाटा कंज्यूमर, हिंडाल्को, HDFC और विप्रो समेत निफ्टी के 14 शेयरों में गिरावट नजर आई।

PSU बैंक सेक्टर में 3.07% की तेजी रही
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 7 में तेजी देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.07% की तेजी रही। फाइनेंशियल सर्विसेज में 2.36%, बैंक में 2.04%, प्राइवेट बैंक में 1.64% और ऑटो सेक्टर में 1.25% तेजी देखने को मिली। FMCG और IT सेक्टर में मामूली तेजी रही। वहीं मीडिया, मेटल, फार्मा और रियल्टी सेक्टर में गिरावट रही।

गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (2 फरवरी) को भी तेजी रही थी। सेंसेक्स 224 अंकों की तेजी के साथ 59,932 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी 6 अंकों की गिरावट के साथ 17,610 के स्तर पर आ गया था।

खबरें और भी हैं...