पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए वित्त वर्ष की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। कल की भारी गिरावट के बाद आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 520 अंक ऊपर 50,029.83 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी 176 अंक ऊपर 14,867.35 पर बंद हुआ है।
इंडेक्स में शामिल 30 में से 25 शेयरों मे बढ़त रही, जिसमें इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4.4% की बढ़त रही। सेंसेक्स ने कारोबारी दिन में 50,092 को भी छुआ। कल इंडेक्स 600 अंकों की गिरावट के साथ 49,509 पर बंद हुआ था, जबकि सुबह सेंसेक्स 359 अंक ऊपर 49,868.53 पर और निफ्टी 107 अंक ऊपर 14,798.40 पर खुला।
ब्रोकिंग कंपनी LKP सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड एस रंगनाथन के मुताबिक बाजार में दोपहर बाद जोरदार खरीदारी हुई। निवेशकों ने शुरुआती कारोबार में मेटल सेक्टर में खरीदारी की, दोपहर बाद आए रिकॉर्ड GST कलेक्शन के आंकड़ों से बैंकिंग, टायर सेक्टर में भी खरीदारी हुई। कलेक्शन में सालाना 27% की ग्रोथ देखने को मिला। इसके अलावा देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम में तेजी से भी बाजार का सेंटिमेंट सुधरा।
मेटल शेयरों में भारी खरीदारी
निवेशक सबसे ज्यादा मेटल शेयरों में खरीदारी किया। NSE पर इंडेक्स 5.3% की बढ़त के साथ 4,189 पर बंद हुआ है। JSW स्टील का शेयर 8% ऊपर पहुंच गया है। इसी तरह निफ्टी ऑटो और बैंक इंडेक्स में भी 1.6% की बढ़त रही। बैंक इंडेक्स 554 अंक ऊपर 33,858 पर बंद हुआ है।
एक्सचेंज पर 70% शेयरों में बढ़त
BSE पर 3,043 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें से 2,143 शेयर बढ़त और 748 शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 207.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 204.30 लाख करोड़ रुपए था।
शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में शामिल सबसे ज्यादा गिरने और बढ़ने वाले शेयरों को नीचे दिए गए ग्राफिक से समझिए...
एशियाई बाजारों में लगातार दूसरे दिन खरीदारी
अमेरिकी बाजारों में गिरावट
टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी से अमेरिकी शेयर बाजारों में बढ़त दर्ज की गई। नैस्डैक इंडेक्स 201 अंक चढ़कर 13,246 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह S&P 500 इंडेक्स भी 14 अंक ऊपर 3,972 अंकों पर पहुंचा। वहीं, डाओ जोंस इंडेक्स 85 पॉइंट गिरावट के साथ 32,981 पर बंद हुआ था। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में भी बिकवाली रही, जिसमें फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के शेयर बाजार शामिल हैं।
दो दिन बाद बाजार में गिरावट
शेयर बाजार में 31 मार्च को लगातार दो दिन बढ़त के बाद गिरावट दर्ज की गई थी। BSE सेंसेक्स 627 पॉइंट गिरकर 49,509.15 पर और निफ्टी इंडेक्स 154 अंक नीचे 14,690.70 पर बंद हुआ था। NSE के प्रोविजनल डेटा के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,685.91करोड़ रुपए और घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,081.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.