पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Jeff Bezos Yacht Price | Koru Design And Features Explained

अमेजन के फाउंडर बेजोस ने नए यॉट पर सगाई की:'कोरू' की कीमत 4000 करोड़ रुपए, इसके फ्रंट में गर्लफ्रेंड सांचेज की मूर्ति लगाई

वॉशिंगटन13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

अमेजन के फाउंडर और दुनिया के तीसरे अमीर कारोबारी जेफ बेजोस और उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज ने एंगेजमेंट कर ली है। बेजोस ने अपने नए सुपरयॉट पर एंगेजमेंट का प्रपोजल दिया। बेजोस ने सांचेज को हार्ट शेप्ड अंगूठी दी है। इस अंगूठी में 20 कैरेट का हीरा जड़ा हुआ है।

एंगेजमेंट में फॉर्मर NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज भी शामिल हुए। टोनी और सांचेज का 21 साल का बेटा निक्को भी मौजूद रहा। लॉरेन ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं। वो हेलिकाप्टर पायलट और ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं। उनके पास एयरबस ACH-135 हेलिकॉप्टर है।

2019 में लॉरेन ने दिया था पैट्रिक व्हाइटसेल को तलाक
बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। 13 साल बाद 2019 में उन्होंने पैट्रिक को तलाक दे दिया था। पैट्रिक के साथ उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम इवान और एक बेटी एला है।

बेजोस ने 25 साल बाद मैकेंजी स्कॉट को दिया था तलाक
बेजोस ने भी 2019 में ही उनकी पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। दोनों की शादी तलाक से 25 साल पहले 1994 में हुई थी। बेजोस के तीन बेटे और एक अडॉप्टेड बेटी है। मैकेंजी भी दुनिया की सबसे अमीर महिलाओं में से एक है। साइंस टीचर डैन ज्वेट से उन्होंने शादी की है।

ये तस्वीर साल 2022 की है। इसमें सबसे दाएं जेफ बेजोस और उनके बगल में उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज। सबसे बाएं में पूर्व NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज। टोनी के बगल में उनका और सांचेज का बेटा निक्को।
ये तस्वीर साल 2022 की है। इसमें सबसे दाएं जेफ बेजोस और उनके बगल में उनकी गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज। सबसे बाएं में पूर्व NFL प्लेयर रहे टोनी गोंजालेज। टोनी के बगल में उनका और सांचेज का बेटा निक्को।

4 हजार करोड़ से ज्यादा कीमत का है यॉट
जेफ बेजोस ने हाल ही में नया सुपरयॉट खरीदा है। पिछले हफ्ते बेजोस को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ इस तीन मंजिला यॉट पर देखा गया था। यॉट का नाम है 'कोरू' और कीमत लगभग 500 मिलियन डॉलर। इसे रुपए में कन्वर्ट करें तो ये 4 हजार करोड़ से ज्यादा होते हैं। ये दुनिया का टालेस्ट, यानी सबसे ऊंचा यॉट है। इसमें तीन विशाल 229-फुट के मास्ट्स यानी खंबे लगे हैं।

ये यॉट अकेले सेल पावर यानी हवा से चल सकता है। यॉट में पूल, बार से लेकर लॉन्ज और हॉट टब है। पिछले हफ्ते इस याट को मैलोरका के आसपास मेडिटेरियन सी में क्रूज करते हुए देखा गया था। हर यॉट के साथ एक सपोर्ट वेसल होता है। इस यॉट के साथ जो सपोर्ट वेसल है उसका नाम एबिओना है। एबिओना में हेलिकॉप्टर डेक से लेकर डाइविंग डेक तक हैं।

यहां हम इस यॉट की टेक्नोलॉजी, डिजाइन और सुविधाओं के बारे में बता रहे हैं...

बोट, शिप और यॉट में अंतर
वैसे तो तैरने में सक्षम किसी भी चीज को बोट कहा जा सकता है, लेकिन आम तौर पर इसका इस्तेमाल छोटे वेसल के लिए किया जाता है। यॉट की बात करें तो इसे लग्जरी के लिए डिजाइन किया जाता है। आमतौर पर टांसपोर्ट के लिए इसका इस्तेमाल नहीं होता। वहीं ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के अनुसार, शिप एक बड़ी बोट है जिसका इस्तेमाल लोगों या सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है।