पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • ₹16.55 To ₹406: Multibagger BSE Listed Stock K&R Rail Engineering Turns ₹1 Lakh To ₹22 Lakh In One Year 

एक साल में ₹1 लाख का बना ₹22 लाख:K&R रेल इंजीनियरिंग का शेयर ₹18.65 से ₹406.80 पर पहुंचा, 2100% का रिटर्न दिया

मुंबई2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

के एंड आर (K&R) रेल इंजीनियरिंग के शेयरों ने हाल के सालों में जबरदस्त रिटर्न दिया है। BSE लिस्टेड इस स्मॉल-कैप स्टॉक का प्राइस पिछले एक साल में ₹18.65 से ₹406.80 पर पहुंच गया। यानी एक साल में कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को 2,100% का रिटर्न दिया है।

एक साल में ₹1 लाख बना ₹22 लाख
अगर आपने एक साल पहले K&R रेल इंजीनियरिंग के 1 लाख रुपए के शेयर खरीदे होते, तो आज आपका इन्वेस्टमेंट बढ़कर करीब 22 लाख रुपए हो जाता। इस स्मॉल-कैप मल्टीबैगर स्टॉक ने बीते एक महीने में ही 80% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं बीते 6 महीने में कंपनी के शेयरों ने करीब 1,410% का रिटर्न अपने निवेशकों को दिया है।

यह मल्टीबैगर स्टॉक सिर्फ BSE पर ट्रेड के लिए अवेलेबल है। पिछले ट्रेडिंग सेशन यानी एक दिन पहले बुधवार (29 मार्च) को BSE का यह स्टॉक 3.89% यानी 15.25 रुपए की तेजी के साथ 406.80 रुपए के स्तर पर क्लोज हुआ था।

इस कंपनी का 52-वीक लो ₹17.30 और 52-वीक हाई ₹442.85 प्रति शेयर है। बुधवार को इसका ट्रेड वॉल्यूम 55,614 रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 641 करोड़ रुपए का है। यह एक रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी है। इस कंपनी को 1998 में बनाया गया था।

रिस्की है छोटी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश

  • छोटी कंपनियों के बारे में पता लगाना और जानकारियां इक्ट्ठा करना बहुत मुश्किल होता है और बिना किसी जानकारी के ऐसे स्टॉक्स में इन्वेस्ट करना रिस्की होता है। ऐसे सटॉक्स की लिक्वीडिटी भी कम होती है। यानी, बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध शेयर सीमित होते है। कम मार्केट कैपिटलाइजेशन और कम लिक्वीडिटी के कारण इसकी कीमत में हेरफेर आसान होता है।
  • इंवेस्टर्स कई बार फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं। ऑपरेटर कम दाम में एक साथ ज्यादा शेयर खरीद लेते हैं, जिसके चलते शेयर के दाम बढ़ने लगते हैं। शेयर के दाम बढ़ते देख रिटेल निवेशक इसमें एंट्री करते हैं। दाम ज्यादा बढ़ने के बाद ऑपरेटर शेयर बेच देते हैं। इससे शेयर के दाम गिरने लगते हैं। लोअर सर्किट के कारण इसमें फंसे रिटेल निवेशक शेयरों को बेच नहीं पाते। इसे पंप एंड डंप स्कीम कहते हैं।

स्टॉक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • कंपनी के बारे में रिसर्च- किसी भी कंपनी के स्टॉक्स खरीदने से पहले उस कंपनी के बारे में अच्छे से रिसर्च करें। कंपनी के फ्यूचर ग्रोथ, प्रोडक्ट, परफॉरमेंस और बैकग्राउंड को जानने के बाद ही स्टॉक्स खरीदें।
  • ज्यादा दिनों के लिए शेयर न रखें- ऐसे स्टॉक्स में ज्यादा दिनों के लिए इन्वेस्ट न करें। इनके शेयर का दाम तेजी से बढ़ता है, उतना ही तेजी से गिरता भी है। इसलिए शेयर खरीद कर भूल न जाएं, अच्छे रिटर्न मिलने पर शेयर बेच दें।
  • किसी पर विश्वास न करें- आज इंटरनेट पर ज्ञान की कमी नहीं है। किसी पर आंख बंद कर विश्वास न करें। जांचने और समझने के बाद ही इन्वेस्ट करें।