पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 359.88 अंक ऊपर और निफ्टी 129.2 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 663.16 अंक तक और निफ्टी 180.25 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई 284.01 अंक या 0.84% ऊपर 34,109.54 पर और निफ्टी 82.45 पॉइंट या 0.83% ऊपर 10,061.55 पर बंद हुआ। आज ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी का उछाल रहा।इससे पहले मंगलवार को बीएसई 522.01 अंक ऊपर 33,825.53 पर और निफ्टी 152.95 पॉइंट ऊपर 9,979.10 पर बंद हुआ था।
पिछले 5 दिन बीएसई और निफ्टी में लगातार बढ़त रही
तारीख | बीएसई | निफ्टी |
बुधवार, 27 मई | 995.92 अंक | 285.90 अंक |
गुरुवार, 28 मई | 595.37 अंक | 175.15 अंक |
शुक्रवार. 29 मई | 223.51 अंक | 90.20 अंक |
सोमवार, 1 जून | 879.42 अंक | 245.85 अंक |
मंगलवार, 2 जून | 522.01 अंक | 152.95 अंक |
कुल बढ़त | 3216.23 अंक | 950.05 अंक |
इन बैंक के शेयरों में बढ़त
बैंक | बढ़त (%) |
सिटी यूनियन बैंक | 3.47 % |
कोटक बैंक | 3.31 % |
RBL बैंक | 2.83 % |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया | 2.70 % |
ICICI बैंक | 2.34 % |
HDFC बैंक | 2.24 % |
बीएसई पर करीब 32 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही
दुनियाभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
मंगलवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.05 फीसदी की बढ़त के साथ 267.63 अंक ऊपर 25,742.70 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 56.33 अंक ऊपर 9,608.38 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.82 फीसदी बढ़त के साथ 25.09 पॉइंट ऊपर 3,080.82 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.34 फीसदी बढ़त के साथ 10.00 अंक ऊपर 2,931.39 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,07,191 हो गई है। इनमें 1,01,066 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,00,285 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 5,829 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 6,485,571 हो चुकी है। इनमें 382,412 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 108,059 हो चुकी है।
क्लोजिंग बेल: बीएसई 284.01 अंक ऊपर 34,109.54 पर और निफ्टी 82.45 पॉइंट ऊपर 10,061.55 पर बंद हुआ।
02:13 PM आज निफ्टी 129.2 अंक ऊपर खुला। अभी ये 152.60 पॉइंट ऊपर 10,131.70 पर कारोबार कर रहा है। इसमें 1.53% की बढ़त है।
02:06 PM बीएसई 496.85 अंक ऊपर 34,322.38 पर और निफ्टी 151.85 पॉइंट ऊपर 10,130.95 पर कारोबार कर रहा है।
02:02 PM बीएसई मिडकैप में शामिल 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 10 में गिरावट है।
01:22 PM बीएसई टेलीकॉम में शामिल 13 में से 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 4 में गिरावट है।
11:51 AM ट्राइडेंट लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी का उछाल है।
11:03 AM बीएसई 30 में शामिल 25 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 5 में गिरावट है।
10:39 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स, भारती इंफ्राटेल के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।
10:25 AM बीएसई ऑटो में शामिल 16 में से 13 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 3 में गिरावट है।
09:50 AM बीएसई बैंकेक्स में शामिल सभी 9 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है; सबसे ज्यादा बढ़त ICICI बैंक के शेयर में है।
09:41 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है।
09:30 AM बीएसई 30 में शामिल 26 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है, बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 4.77 फीसदी उछाल है।
09:27 AM बीएसई के सभी 23 सेक्टर में अभी बढ़त बनी हुई है।
09:25 AM बीएसई के सभी 32 इंडेक्स में अभी बढ़त बनी हुई है।
09:15 AM बीएसई 539.98 अंक ऊपर 34,365.51 पर और निफ्टी 160.85 पॉइंट ऊपर 10,139.95 पर कारोबार कर रहा है।
मंगलवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.