पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Business News
  • Market
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: June 18 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

शेयर मार्केट:सप्ताह में कारोबार के चौथे दिन बीएसई 700 अंक और निफ्टी 210 पॉइंट ऊपर बंद हुआ, आईटीआई के शेयर में 20% का उछाल रहा

मुंबई3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 2.09% ऊपर 34,208 अंकों पर बंद
  • निफ्टी 2.13% ऊपर 10,091 अंकों पर रहा

गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। आज बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 768.09 अंक तक और निफ्टी 229 पॉइंट तक ऊपर गया।

कारोबार के अंत में बीएसई 700.13 अंक या 2.09% ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट या 2.13% ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ। आज इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी की बढ़त रही। इससे पहले बुधवार को बीएसई 97.30 अंक नीचे 33,507.92 पर और निफ्टी 32.85 पॉइंट नीचे 9,881.15 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में बढ़त

बैंकबढ़त (%)
कोटक बैंक5.02 %
एक्सिस बैंक4.10 %
HDFC बैंक3.96 %
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया3.87 %
सिटी यूनियन बैंक3.46 %
फेडरल बैंक3.10 %
ICICI बैंक2.88 %
इंडसइंड बैंक1.64 %
RBL बैंक1.48 %

आज के टॉप-5 शेयर

कंपनीLTPबढ़तबढ़त (%)
आईटीआई लिमिटेड108.4518.0519.97
मुथूट फाइनेंस1177.30177.1017.71
भेल31.754.3015.66
केआरबीएल247.3518.107.90
बजाज फिनसर्व5428.50391.607.77

बीएसई पर करीब 26 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 135 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,749 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,888 कंपनियों के शेयर बढ़त में 723 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 102 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 54 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 494 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 169 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

दुनियाभर के बाजारों में रह उतार-चढ़ाव
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 170.37 अंक नीचे 26,119.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 14.66 अंक ऊपर 9,910.53 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 11.25 पॉइंट नीचे 3,113.49 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 9.89 अंक नीचे 2,925.99 पर बंद हुआ था। इधर इटली के बाजार में गिरावट, लेकिन जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,67,264 हो गई है। इनमें 1,60,519 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 1,94,438 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12,262 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8,400,129 हो चुकी है। इनमें 451,263 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 119,941 हो चुकी है।

क्लोजिंग बेल: बीएसई 700.13 अंक ऊपर 34,208.05 पर और निफ्टी 210.50 पॉइंट ऊपर 10,091.65 पर बंद हुआ।

03:30 PM आज इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में 20 फीसदी की बढ़त रही।

03:04 PM बीएसई बैंकेक्स के सभी 9 शेयरों में बढ़त है। कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 4.69% बढ़त है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच आर्थिक मोर्चे पर भारत के लिए बुरी खबर आई है। प्रमुख रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत के सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग आउटलुक को स्थिर से घटाकर नेगेटिव कर दिया है। एजेंसी ने कोरोना महामारी के कारण आर्थिक ग्रोथ कमजोर रहने और सार्वजनिक कर्ज की चुनौतियों को लेकर आउटलुक में यह कटौती की है।

12:46 PM बीएसई 30 में शामिल 21 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 9 में गिरावट है; बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 3.64% बढ़त है।

11:22 AM बीएसई 88.38 अंक ऊपर 33,596.30 पर और निफ्टी 32.55 पॉइंट ऊपर 9,913.70 पर कारोबार कर रहा है।

10:06 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; ONCG के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट है।

09:51 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; ZEEL के शेयर में सबसे ज्यादा बढ़त है।

09:45 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से 17 में बढ़त अन्य सभी में गिरावट है।

09:40 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से 26 में बढ़त और अन्य सभी में गिरावट है।

09:35 AM बीएसई 30 में शामिल 16 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और अन्य 14 में गिरावट है। इंफोसिस के शेयर में सबसे ज्यादा 1.03% की बढ़त है।

09:15 AM बीएसई 21.04 अंक नीचे 33,486.88 पर और निफ्टी 4.60 पॉइंट नीचे 9,876.55 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव

खबरें और भी हैं...